{"_id":"69be0b3ef7e1cab8cb077b6e","slug":"up-weather-fog-engulfed-many-districts-of-in-month-of-march-2026-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather: ईद पर मौसम ने लिया यू-टर्न, मार्च में घना कोहरा देख लोग हैरान, इन जिलों में दिसंबर जैसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: ईद पर मौसम ने लिया यू-टर्न, मार्च में घना कोहरा देख लोग हैरान, इन जिलों में दिसंबर जैसा हाल
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 21 Mar 2026 08:37 AM IST
सार
मार्च में बढ़ती गर्मी के बीच कई जिलों में शनिवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे कई जगहों पर दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई और यातायात प्रभावित हुआ। मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव से लोग हैरान रह गए। मार्च के महीने में दिसंबर जैसी कड़कड़ाती ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
यूपी में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
मार्च में भी कोहरे से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवर सुबह मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए। जहां एक ओर गर्मी लगातार बढ़ रही थी, वहीं सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। कई जिलों में दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
मार्च में मौसम का यू-टर्न
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोहरे के कारण आगरा में थमी वाहनों की रफ्तार
आगरा में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा जाने से लोगों को अजीब मौसम का अनुभव हुआ। मार्च के महीने में जब गर्मी लगातार बढ़ रही थी, उस बीच सुबह-सुबह छाए कोहरे ने न सिर्फ मौसम को ठंडा कर दिया बल्कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थाम दी। आगरा में सुबह जब लोग नींद से जागे तो चारों ओर कोहरे की चादर फैली हुई थी। जैसे-जैसे सुबह आगे बढ़ी, कोहरा और घना होता गया। कुछ समय के लिए दृश्यता मात्र 10 से 12 मीटर रह गई, जिसके कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा।

मथुरा में घने कोहरे ने लोगों को अचंभित कर दिया
मथुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक घने कोहरे की चादर छा गई, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास हुआ। सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिसके कारण वाहनों को लाइटें जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। इस अप्रत्याशित मौसमी घटनाक्रम ने स्थानीय लोगों को अचंभित कर दिया।
मथुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक घने कोहरे की चादर छा गई, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास हुआ। सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिसके कारण वाहनों को लाइटें जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। इस अप्रत्याशित मौसमी घटनाक्रम ने स्थानीय लोगों को अचंभित कर दिया।
मार्च में मौसम का यू-टर्न
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर निकले गर्म कपड़े
हाल ही में तापमान तेजी से बढ़ रहा था और लोग दोपहर की धूप से परेशान थे। कई लोगों ने गर्म कपड़े पहनने से भी परहेज कर लिया था और हाफ शर्ट में घूम रहे थे। ऐसे में, शनिवार की सुबह घने कोहरे और ठंडी हवा का सामना करना उनके लिए एक बड़ा आश्चर्य था।

बरसाने की तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद में दिखा ये हाल
फिरोजाबाद के टूंडला में भी मौसम ने इसी अंदाज में फिरकी ली। राहगीरों के कपड़ों पर बर्फ की हल्की परत जमी देखी गई, और कई लोगों के कपड़े भीगे हुए मिले, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को इस घने कोहरे का सामना करना पड़ा। सुबह सैर के लिए निकले लोगों को अचानक घने कोहरे और ओस की बूंदों से सामना हुआ, जिससे उनकी आंखें फटी रह गईं। दृश्यता शून्य होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। घने कोहरे के कारण लोगों को सर्दी का अहसास हुआ और उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए।