फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'आप सही नहीं रह पाओगे...', निलंबन पत्र पर ही लिखा सुसाइड नोट, फिर पालिकाकर्मी की फंदे से लटकी मिली लाश

Sat, 19 Jul 2025 10:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 19 Jul 2025 10:55 PM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में निलंबित नगर पालिका के कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। माैत से पहले उन्होंने अपने निलंबन पत्र पर ही सुसाइड नोट लिखा। इसमें पालिका के अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
municipal worker hanged himself after writing suicide note on  suspension letter
पालिका कर्मचारी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला में निलंबन से आहत नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। टूंडली निवासी मृतक प्रकाशचंद्र शर्मा ने निलंबन पत्र पर ही सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी रंजना ने पालिका में पति से मारपीट व पीएफ का पैसा न देने का आरोप लगाया है। अभी इस मामले में किसी पर केस दर्ज नहीं हुआ है।


 
municipal worker hanged himself after writing suicide note on  suspension letter
पालिका कर्मचारी ने की आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रकाशचंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को शराब पीकर नगर पालिका में गाली-गलौज और हंगामा किया। इस पर उसे पुलिस के सुपुर्द कर शुक्रवार को अनुशासनहीनता में निलंबित कर दिया गया। शनिवार सुबह परिजन सोकर उठे तो चंद्रप्रकाश अपने कमरे में पंखे पर साड़ी के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

 
municipal worker hanged himself after writing suicide note on  suspension letter
पालिका कर्मचारी ने की आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को चंद्रप्रकाश की जेब से निलंबन पत्र मिला, जिस पर उसने नीचे तीन लाइन का अपना सुसाइड नोट लिखा था। वह अपने पीछे तीन बच्चों 22 वर्षीय हर्ष, 17 वर्षीय खुशी और 15 वर्षीय अभी को छोड़ गए हैं। पालिका ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रप्रकाश शराब पीकर आए दिन हंगामा करते थे। बुधवार को मकान ठीक कराने के लिए पीएफ से रुपये निकालने का प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने 40 हजार रुपये पास भी कर दिए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
municipal worker hanged himself after writing suicide note on  suspension letter
पालिका कर्मचारी ने आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद बृहस्पतिवार को उन्होंने शराब पीकर हंगामा किया। पत्नी रंजना शर्मा ने फोन पर पैसा न निकालने की बात कही थी, इसके चलते टालने की कोशिश की तो वह गाली- गलौज, कर्मचारियों से मारपीट से मारपीट करने लगे तो उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मेडिकल के बाद शांतिभंग में कार्रवाई की थी। अनुशासनहीनता के चलते कर्मचारियों के लिखित कार्रवाई के पत्र के बाद शुक्रवार को नियमानुसार उन्हें निलंबित किया गया था।

 
विज्ञापन
municipal worker hanged himself after writing suicide note on  suspension letter
पालिका कर्मचारी ने की आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये लिखा सुसाइड नोट में
तीन लाइन के सुसाइड नोट में चंद्रप्रकाश ने लिखा है कि त्रिपाठी.....आपकी वजह से एक मौत भानु प्रताप सिंह दूसरी- प्रकाश चंद शर्मा अब आप सही नहीं रह पाओगे। टूंडला के सीओ अंबरीश कुमार ने बताया कि आत्महत्या करने वाले पालिका कर्मचारी ने सुसाइड नोट छोड़ा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें-धर्मांतरण का एक और गिरोह: छह राज्यों से 10 गिरफ्तार, अमेरिका सहित कई देशों में नेटवर्क; ISIS से भी जुड़े तार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed