{"_id":"6a76a0507e20de3694065452","slug":"atiq-ahmed-younger-son-abaan-death-23-injuries-found-on-the-body-of-mafia-don-atiq-ahmed-son-aban-2026-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed Son Death: लिवर और फेफड़ा फटे, पसलियां टूटीं, अबान के शरीर पर मिलीं इतनी चोटें; रिपोर्ट से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmed Son Death: लिवर और फेफड़ा फटे, पसलियां टूटीं, अबान के शरीर पर मिलीं इतनी चोटें; रिपोर्ट से खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:07 AM IST
सार
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लिवर और फेफड़ा फटने के साथ पसलियां टूटने और अत्यधिक रक्तस्राव से अबान की मौत हुई थी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के शरीर पर 23 चोटें मिलीं हैं।
विज्ञापन
1 of 11
atiq ahmd son aban death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद का बृहस्पतिवार की रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 23 चोटों की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में लगी गंभीर अंदरूनी चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई।
पोस्टमार्टम में सामने आया कि तेज टक्कर के कारण अबान का लिवर और फेफड़ा फट गया, तिल्ली क्षतिग्रस्त हो गई तथा कई पसलियां टूट गईं। सिर के अंदर भी गंभीर चोट मिली। इन चोटों से हुए अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव ने उसकी जान ले ली।
2 of 11
अबान अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में जान गंवाने वाले उसके साथी सोनू उर्फ शाकिर के दोनों हाथ और सिर की हड्डी भी फ्रैक्चर मिली। दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉ. पंकज मुसतारिया, डॉ. जिया जफर और डॉ. रजनीश यादव के पैनल ने करीब साढ़े चार घंटे तक किया। पैनल में शामिल डॉ. रजनीश यादव ने बताया कि अबान के सिर के भीतर भी गंभीर चोटें थीं।
3 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अबान का शव उसके भाई अहजम अहमद को सौंप दिया। देर रात परिजन शव लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि अबान बृहस्पतिवार सुबह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त कार
उसके साथ क्रेटा कार में प्रयागराज के बादशाही मंडी निवासी अहजम पुत्र मोहम्मद फारूख, मोहम्मद जैद पुत्र जावेद, झलवा निवासी उरम पुत्र अरसद तथा सोनू पुत्र रज्जाक भी सवार थे। कार मोहम्मद जैद चला रहा था, जबकि अबान आगे की सीट पर बैठा था।
विज्ञापन
5 of 11
अबान अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक सड़क पर बछड़ा आ जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में अबान और सोनू उर्फ शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।