{"_id":"6a745ea022a73cc0f80dd8de","slug":"atiq-ahmed-younger-son-abaan-death-accident-reason-identity-confirmed-through-wedding-card-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतीक के छोटे बेटे आबान की मौत: 'भाई कैसे हैं?', हादसे में घायल बार-बार पूछ रहे थे ये सवाल, कार्ड से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक के छोटे बेटे आबान की मौत: 'भाई कैसे हैं?', हादसे में घायल बार-बार पूछ रहे थे ये सवाल, कार्ड से हुई पहचान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 06 Aug 2026 04:40 PM IST
सार
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई अली अहमद से झांसी जेल में मुलाकात करने जा रहा था। यह हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन
1 of 9
Atiq Ahmed Younger Son Abaan Death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुई। उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी। एक कार चालक के नियंत्रण खोने के बाद डिवाइडर से टकरा गई थी। उन्होंने कहा कि दो लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए। मृतकों की पहचान प्रयागराज निवासी आबान अहमद और राजा के बेटे सोनू के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आबान झांसी में अपने भाई से मिलने जा रहा था। उसके भाई झांसी जेल में बंद हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दुर्घटना कानपुर-झांसी रोड पर पूंछ क्षेत्र में हुई।
2 of 9
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार तेज गति से चल रही थी। एक घायल यात्री ने पुलिस को बताया कि वाहन बहुत तेज गति में था। वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। घायल मोहम्मद उमर ने भी पत्रकारों को यही बात बताई। उमर आबान का दोस्त है और कार में सवार था।
3 of 9
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
अतीक अहमद का बेटा आबान गाड़ी में आगे वाली सीट पर ड्राइविंग सीट के बगल में बैठा था, पीछे वाली सीट पर दूसरा मृतक मोहम्मद शाकिर उर्फ सोनू बैठा था। मोहम्मद जैद गाड़ी चला रहा था। गाड़ी में चार मोबाइल मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
गाड़ी में एक शादी का कार्ड पड़ा था। इस पर मोहम्मद जैद के नाम का पड़ा था, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित नंबरों पर फोन किया और जानकारी की, जो घायल थे वह बार-बार पूछ रहे थे कि भाई कैसे हैं भाई कैसे हैं और कुछ भी नहीं बोल रहे थे।
विज्ञापन
5 of 9
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
अतीक अहमद का परिवार
आबान अहमद अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था। वह अहजम का जुड़वां भाई था। अतीक के पांच बेटों में से उमर और अली वर्तमान में उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद हैं। उसका एक और बेटा असद अहमद उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था। असद अप्रैल 2023 में झांसी के पास एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।