सब्सक्राइब करें

Video: स्वागत में चूना डलवाने वालों पर डिप्टी CM सख्त, बोले- ये बेहद दुखद, जिसने करवाया उस पर हो कड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Nov 2024 05:19 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मेरे झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले एक व्यक्ति सड़क किनारे चूना डाल रहा था, जो बेहद दुखद है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

विज्ञापन
family members crying over death of newborns Jhansi Medical Administration busy applying lime to welcome Deput
डिप्टी सीएम के आने से पहले मेडिकल प्रशासन ने डाला चूना - फोटो : अमर उजाला

आगजनी की घटना में 10 नवजातों की दर्दनाक मौत के बाद भी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल प्रशासन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अगवानी की रस्म निभाना नहीं भूला। तड़के करीब 3:00 बजे मेडिकल प्रशासन ने इमरजेंसी के पास डिप्टी सीएम के आने से पहले चूना छिड़कवाया। मेडिकल प्रशासन ने अस्पताल के पर्दे वगैरहा भी दुरुस्त कराए। अब इस मामले में खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने झांसी के जिलाधिकारी से उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा, जिसने यह काम करवाया था।



Trending Videos
family members crying over death of newborns Jhansi Medical Administration busy applying lime to welcome Deput
चूना डालता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

'चूना डालना बेहद दुखद'
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मेरे झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले एक व्यक्ति सड़क किनारे चूना डाल रहा था, जो बेहद दुखद है। मैं इसकी निंदा करता हूं और मैं जिलाधिकारी से उस व्यक्ति की पहचान करने के लिए कहूंगा जिसने यह काम करवाया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मैं इसे कभी स्वीकार नहीं करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
family members crying over death of newborns Jhansi Medical Administration busy applying lime to welcome Deput
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

होगी त्रिस्तरीय जांच
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने त्रिस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा तीनों जांच का मुख्य बिंदु आग लगने की वजह और जिम्मेदार को चिह्नित करके सख्त कार्रवाई करना है। साथ ही कहा कि डीएनए टेस्ट कराने के बाद मृत शिशुओं के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

family members crying over death of newborns Jhansi Medical Administration busy applying lime to welcome Deput
Jhansi Medical College Fire - फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी की नजर

डिप्टी सीएम ने बताया कि 10 नवजातों की मौत को शासन ने काफी गंभीरता से लिए है। मुख्यमंत्री पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मामले की एक जांच शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी। दूसरी जांच पुलिस और फायर बिग्रेड करेंगी और तीसरी मजिस्ट्रेट जांच होगी। तीनों जांच का मुख्य बिंदु एसएनसीयू में आग लगने की वजह का पता लगाना है। लापरवाही सामने आएगी तो जिम्मेदारी तय करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। खामी का निदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
family members crying over death of newborns Jhansi Medical Administration busy applying lime to welcome Deput
Jhansi Medical College Fire - फोटो : अमर उजाला

घटना में 10 बच्चों की मौत, परिजनों को पांच-पांच लाख वित्तीय सहायता
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने शनिवार को मृतकों के माता-पिता को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed