फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Vehicles of 13 educational institutions running despite expired fitness certificates

Jhansi: फिटनेस खत्म फिर भी दौड़ रहे 13 शैक्षिक संस्थानों के वाहन, नोटिस जारी

Wed, 12 Aug 2026 09:23 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 12 Aug 2026 09:23 AM IST
सार

परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में एडीएम ने कहा वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए। फिटनेस न मिलने पर एआईआर दर्ज कराकर परमिट  निरस्त कराया जाए।

विज्ञापन
Jhansi: Vehicles of 13 educational institutions running despite expired fitness certificates
एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल बैठक में दिशा-निर्देश देते हुए। - फोटो : विभाग।

विस्तार

तमाम सख्ती के बावजूद फिटनेस खत्म होने पर भी 13 शैक्षिक संस्थानों के वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों के सामने इन संस्थानों का नाम लेते हुए करते एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने इनको जल्द फिटनेस करा लेने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन



इनमें सेंट माइकल स्कूल, महाचरण स्मारक महाविद्यालय, आलोक नायक विद्यालय, कर्मा एकेडेमिक पब्लिक स्कूल, सेंट जॉन पॉल स्कूल, मारुति नंदन विद्यानिकेतन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षण संस्थान, कर्मा एकेडमिक पब्लिक स्कूल, श्री गुरुदेव पब्लिक स्कूल, सेंट उमर पब्लिक स्कूल, श्रीराम राजा इंटर कॉलेज, श्रीराम धाम महाविद्यालय, वीरांगना लक्ष्मीबाई प्राइवेट आईटीआई विद्यालय शामिल हैं। एडीएम ने कहा वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए। फिटनेस न मिलने पर एआईआर दर्ज कराकर परमिट निरस्त कराया जाए। एआरटीओ हेमचंद्र गौतम ने बताया जनपद में 2402 स्कूल वाहन संचालित हैं। जांच में 14 वाहनों का पंजीयन निलंबित किया गया। बैठक में डीआईओएस रती वर्मा, रविंद्र पांडेय, एआरटीओ एसके अग्रवाल, एआरटीओ सुजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed