फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves broke into an empty house and stole jewellery worth lakhs.

Jhansi News: सूने मकान का ताला चटकाकर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर

Wed, 12 Aug 2026 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 12 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into an empty house and stole jewellery worth lakhs.
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के महेंद्रपुरी कॉलोनी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली। भवन स्वामी लक्ष्मीकांत तिवारी अपनी पत्नी की डिलीवरी के चलते घर पर ताला बंद कर अस्पताल में थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी लक्ष्मीकांत ने पुलिस को बताया कि 1 अगस्त को पत्नी की डिलीवरी के कारण वह घर में ताला बंद करके अस्पताल गए थे। उसी दौरान आधी रात के बाद चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने ताला तोड़कर कमरे का सामान तितर-बितर कर दिया। बेडरूम की अलमारी का ताला तोड़कर दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल, एक पेंडल, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, 250 ग्राम की एक अन्य पायल, दो जोड़ी चेन, दो कड़े और 12 हजार रुपये चुरा ले गए। अगले दिन जब वे घर पहुंचे, तो ताला टूटा मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी रामवीर सिंह के अनुसार, पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed