{"_id":"6a7b8efff36e254d9b09505c","slug":"a-young-man-who-was-going-to-orchha-for-darshan-with-his-wife-was-crushed-by-a-car-and-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-853426-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी के साथ दर्शन के लिए ओरछा जा रहे युवक को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी के साथ दर्शन के लिए ओरछा जा रहे युवक को कार ने कुचला, मौत
Wed, 12 Aug 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पत्नी के साथ मंगलवार सुबह ओरछा दर्शन करने जा रहे बबीना के बेदौरा गांव निवासी जयपाल राजपूत (41) को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को सीज कर दिया है।
बेदौरा निवासी जयपाल गांव में ही क्लीनिक चलाते थे। परिजनों ने बताया कि वह हर मंगलवार को अपनी पत्नी अहिल्या (39) के साथ बाइक से ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर दर्शन के लिए जाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजगढ़ होते हुए जैसे ही दोनों ओरछा के टपरियान गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही जयपाल सिर के बल सड़क पर जा गिरे और कार की चपेट में आने से उनके सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आईं। वहीं, पत्नी अहिल्या भी घायल हो गईं। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। जयपाल का बेटा नितिन प्रयागराज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी दीप्ति दिल्ली पुलिस में सिपाही है। ओरछा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि हादसे के बाद कार को सीज कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।