{"_id":"673951982b806c5a7a04eeeb","slug":"jhansi-medical-college-fire-big-revealing-short-circuit-had-happened-at-5-pm-also-but-nursing-staff-ignore-it-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झांसी अग्निकांड: एक और बड़ा खुलासा... शाम 5 बजे भी हुआ था शॉर्ट सर्किट, पर नर्सिंग स्टाफ ने कर दिया था अनदेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी अग्निकांड: एक और बड़ा खुलासा... शाम 5 बजे भी हुआ था शॉर्ट सर्किट, पर नर्सिंग स्टाफ ने कर दिया था अनदेखा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Nov 2024 09:00 AM IST
सार
झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कई तीमारदारों ने बताया कि शाम 5 बजे हल्की आग लगी थी, मगर किसी ने भी समस्या का निदान नहीं कराया। स्टाफ ने इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
Jhansi Medical College Fire
- फोटो : अमर उजाला
झांसी मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में शुक्रवार शाम 5 बजे भी शॉर्ट सर्किट हुआ लेकिन लापरवाही में नजरअंदाज कर दिया। इसका यह परिणाम हुआ कि रात करीब 10 बजे आग की चपेट में आने से 10 नवजात की मौत हो गई। ललितपुर का जखौरा निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि उनका नाती एसएनसीयू में भर्ती था। शाम करीब 5 बजे एसएनसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को दी थी। अफसोस की बात है कि किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रात करीब 10 बजे फिर से शॉर्ट सर्किट हुआ और तेजी से आग लग गई।
Trending Videos
Jhansi Medical College Fire
- फोटो : अमर उजाला
'अंकल आग लग गई है, बच्चों को बाहर निकालो'
इससे ड्यूटी पर तैनात एक नर्स हल्की झुलस गई। उसने आवाज लगाते हुए कहा 'अंकल आग लग गई है, बच्चों को बाहर निकालो'। उसकी बात सुनकर वह भी बच्चों को बाहर निकालने में लग गए। आग में झुलसने से मरी दो नवजात बेटियों के पिता याकूब ने बताया कि शाम 5 बजे शॉर्ट सर्किट हुआ था मगर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। मारकुआं निवासी किशोरी नामक महिला ने बताया कि शाम 5 बजे हल्की आग लगी थी, मगर किसी ने भी समस्या का निदान नहीं कराया।

झांसी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा वार्ड (एसएनसीयू) में शुक्रवार रात लगी आग से झुलसे सभी दस नवजातों की पहचान हो गई है। इनमें झांसी के चार, ललितपुर के तीन, हमीरपुर के दो और जालौन का एक मासूम है। छह बच्चे अब भी लापता हैं। मेडिकल कॉलेज में 16 बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें चार गंभीर हैं। मेडिकल कॉलेज से एक बच्चे को छुट्टी दे दी गई। इनके अलावा झांसी के ही अन्य अस्पतालों में 22 बच्चे भर्ती हैं। इनमें आठ बच्चे गंभीर हैं। एसएनसीयू में कुल 55 बच्चे भर्ती थे। यहां शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे शार्ट सर्किट से ऑक्सीजन कंसनट्रेटर में आग लग गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई। वहीं, शनिवार सुबह पहुंचे उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आग पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक वार्ड पांच के एसएनसीयू में भर्ती आग से आहत बच्चों को देखने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने त्रिस्तरीय जांच के दिए निर्देश
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अग्निकांड के त्रिस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शनिवार सुबह पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन टीमें मामले की जांच करेंगी। इन टीमों में शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम और तीसरी मजिस्ट्रेट जांच होगी। तीनों जांच का मुख्य बिंदु आग लगने की वजह का पता लगाना है। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज के बाहर जमा भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त ने शुरू की जांच, नर्सिंग स्टाफ के दर्ज किए गए बयान
मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने शनिवार को अग्निकांड की जांच शुरू कर दी। ड्यूटी पर तैनात नौ डॉक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के बयान दर्ज किए गए। अब वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। उसके आधार पर शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
मृतकों में हमीरपुर की जुड़वा बेटियां
अग्निकांड में झांसी के पूनम की बेटी, संध्या के बेटे, बबीना के सुनील के बेटे, कटेरा के कविता पत्नी बालकिशन के बेटे की मौत हो गई। वहीं, ललितपुर की पूजा, संजना और भगवती के एक-एक बेटे ने दम तोड़ दिया। हमीरपुर की नजमा की जुड़वा बेटियों की भी जान चली गई। जालौन के संतोषी पत्नी संतराम के बेटे की भी मौत हो गई।