सब्सक्राइब करें

UP: 'मेरे पति को मार डाल वरना शक्ल न दिखाना', जगभान बच्चों की पढ़ाई के लिए देता था रुपये, बीवी खरीद लाई तमंचा

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Feb 2026 01:51 PM IST
सार

झांसी में रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी किरण कुशवाहा ने अपने प्रेमी शिव कुमार लोधी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। पत्नी ने पति से मिले नौ हजार रुपये से तमंचा और कारतूस खरीदने के लिए प्रेमी को दिए थे। 

विज्ञापन
Jhansi murder Wife her husband Killed by lover Husband gave money for children education wife bought pistol
Jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झांसी में जगभान एक प्राइवेट कंपनी में रेल वेंडर की छोटी सी नौकरी करता था। महीने की आमदनी बेहद कम थी। परिवार में पत्नी किरण समेत दो बेटे राज (17) अवियांश (6) और बेटी शिवानी (14) हैं। मां प्रेमबाई भी साथ में रहती हैं। 

छोटी सी नौकरी के सहारे ही जगभान ने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर बड़ा आदमी बनाने का सपना बुन डाला था। घर से दूर रहकर भी हर महीने परिवार के पालन पोषण और बच्चों की पढ़ाई के लिए आमदनी का एक चौथाई हिस्सा घर भेजता था। 
Trending Videos
Jhansi murder Wife her husband Killed by lover Husband gave money for children education wife bought pistol
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी हत्या के बाद पत्नी किरण ने पुलिस को बताया था कि जगभान को हर महीने तीस हजार रुपये मिलते थे। हर महीने बच्चों की पढ़ाई और राशन के लिए वह बीस हजार रुपये भेजते थे। जगभान बच्चों की पढ़ाई में पैसों की कमी न आने देने की बात कहता था लेकिन, पत्नी किरण अलग ही राह पर चल निकली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhansi murder Wife her husband Killed by lover Husband gave money for children education wife bought pistol
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि हत्या के लिए तमंचा के इंतजाम के लिए किरण ने ही शिवकुमार को नौ हजार रुपये दिए थे। दो सप्ताह पहले ही यह रुपये जगभान ने किरण के खाते में भेजे थे। उसे इसका कतई अहसास नहीं था कि जिस पैसे को वह घर के राशन और बच्चों की पढ़ाई के लिए भेज रहा है, उससे उसकी ही मौत का सामान खरीदा जाएगा। 

Jhansi murder Wife her husband Killed by lover Husband gave money for children education wife bought pistol
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में किरण ने बताया कि नौ हजार रुपये उसने शिवकुमार को तमंचा खरीदने के लिए दिया था। शिव कुमार तमंचा खरीदकर उसे किरण के पास लेकर आया था। तमंचा किरण के पास रखा गया था। हत्या से कुछ दिनों पहले ही शिवकुमार को तमंचा थमाने हुए किरण ने कहा था कि मेरे पति को मार डाल वरना तेरी शक्ल नहीं देखनी मुझे।

विज्ञापन
Jhansi murder Wife her husband Killed by lover Husband gave money for children education wife bought pistol
जगभान कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरी कहानी
रेलवे में वेंडर रहे जगभान की पत्नी ने कराई हत्या

झांसी में रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या उसकी पत्नी किरण कुशवाहा ने अपने प्रेमी शिव कुमार लोधी के साथ मिलकर कराई थी। हत्या के 10 दिन बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी किरण, प्रेमी शिव कुमार लोधी एवं उसके दोस्त धर्मेंद्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया। शिव कुमार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा समेत कारतूस बरामद कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed