Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Jyoti Malhotra Jyoti had made 12 videos in Kashi YouTuber had also gone to Maha Kumbh darshan of Ramlala
{"_id":"682d8de67af91d7c300e3716","slug":"jyoti-malhotra-jyoti-had-made-12-videos-in-kashi-youtuber-had-also-gone-to-maha-kumbh-darshan-of-ramlala-2025-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jyoti Malhotra: काशी में ज्योति ने बनाए थे 12 वीडियो... महाकुंभ में भी गई थी यूट्यूबर, रामलला के किए थे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jyoti Malhotra: काशी में ज्योति ने बनाए थे 12 वीडियो... महाकुंभ में भी गई थी यूट्यूबर, रामलला के किए थे दर्शन
Wed, 21 May 2025 02:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/प्रयागराज/अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/प्रयागराज/अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 May 2025 02:28 PM IST
सार
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर और यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा महाकुंभ में भी आई थी। इसके अलावा वह काशी में भी गई थी। ज्योति ने काशी में 12 वीडियो बनाए थे। अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किए थे।
विज्ञापन
1 of 8
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा काशी आती-जाती रही है। उसके यू-ट्यूब चैनल पर श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार सहित अलग-अलग स्थानों के 12 वीडियो अपलोड हैं। जांच एजेंसियां काशी में भी जांच कर रही हैं।वाराणसी पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट पता कर रही हैं कि ज्योति कहां-कहां गई थी और उसने कैसी-कैसी सूचनाएं जुटाईं। कोई ऐसा शख्स तो नहीं है, जो लंबे समय से ज्योति के संपर्क में रहा हो। ज्योति ने अस्सी सहित अन्य गंगा घाटों, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती, मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों, पक्केमहाल की गलियों व खान-पान की दुकानों, वंदे भारत ट्रेन से आने-जाने और गंगा में नौकायन के वीडियो अपलोड किए हैं।
2 of 8
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
काशी भ्रमण से जुड़े वीडियो और शॉर्ट वीडियो पांच महीने से दो साल पुराने हैं। इनमें दिल्ली से वाराणसी व वाराणसी से दिल्ली की बस, ट्रेन की यात्रा और काशी के तकरीबन सभी प्रमुख स्थानों से संबंधित वीडियो शामिल हैं। हालांकि विश्वनाथ धाम से संबंधित वीडियो में वह सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए नहीं दिखी है। पुलिस ने उसे जहां मोबाइल फोन और कैमरे के साथ रोक दिया था, वहीं वह रुक गई थी।
महाकुंभ में भी आई थी पाक के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा करीब चार महीने पहले प्रयागराज आई थी। उसने महाकुंभ क्षेत्र का दौरा भी किया था। खास बात यह है कि दौरा 29 जनवरी को माघ मेले के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन हुआ था। ज्योति दिल्ली से बस से कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ प्रयागराज आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति
- फोटो : Insta @TravelWithJo
इस दौरान उसने महाकुंभ क्षेत्र में संगम, अक्षयवट, हनुमान मंदिर आदि का भ्रमण किया था। उसने इस पूरे टूर का वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। 16 मई को जब उसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, तब उसके प्रयागराज दौरे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ज्योति के प्रयागराज आने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि इस मामले में खुफिया एजेंसियों की मदद से पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कराई जाएगी।
2.7 हजार लाइक, 2.04 लाख व्यू, वाराणसी भी पहुंची थी ज्योति
ज्योति मल्हाेत्रा की ओर से खुद के महाकुंभ आने के दौरान बनाए गए वीडियो को यूट्यूब पर 2.7 हजार लाइक मिले। जबकि दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा। सोमवार रात तक इस वीडियो के कुल 2.04 लाख व्यू थे। 12 फरवरी को इस वीडियो को उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया। बता दें कि उसने ‘ट्रैवेल विद जो’ नाम से अपना यूट्यूब चैनल बना रखा है। इससे पहले नौ दिसंबर 2024 को उसने वाराणसी का भी टूर किया था। इसके लिए भी वह नई दिल्ली से एक लग्जरी बस के जरिए वाराणसी पहुंची थी। इसका भी वीडियो उसने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।