सब्सक्राइब करें

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: बरेली में यूपी बोर्ड के मेधावी किए गए सम्मानित, पदक पाकर खिले चेहरे

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 May 2025 01:19 PM IST
सार

बरेली में अमर उजाला की ओर से स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बुधवार को यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पदक और प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें सुनहरे भविष्य की राह दिखाई। 

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Meritorious students of UP Board were honored in Bareilly
एसपी ट्रैफिक और डीआईओएस ने मेधावियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

बरेली में अमर उजाला की ओर से स्मार्ट सिटी सभागार में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के दूसरे दिन यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सौ से ज्यादा स्कूलों के छह सौ से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया। पहले सत्र में मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए। कहा कि अमर उजाला द्वारा जिला टॉपर्स के बजाय प्रत्येक स्कूल के टॉप पांच मेधावियों को सम्मानित करना सराहनीय कदम है। जो प्रोत्साहित करने वाला है। उन्होंने कहा कि कभी वह भी दर्शकदीर्घा में बैठते थे। पर आज सम्मानित करने के लिए मंच पर हैं। उम्मीद जताई कि मेधावी भी एक दिन मेरी तरह भविष्य में सम्मान से दूसरे विद्यार्थियों को नवाजेंगे। 

Trending Videos
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Meritorious students of UP Board were honored in Bareilly
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान - फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक ने कहा कि जिस उम्र में विद्यार्थी हैं, उस में ऊर्जा होती है। जिसे सही दिशा मिलना जरूरी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट ही पहला कदम है। इसे मजबूती से टिकाए रखने के लिए शुभकामनाएं दीं। करियर का चयन बेहद सोच समझकर करने का सुझाव दिया। साथ ही, जो लक्ष्य बनाएं उसे हर हाल में हासिल करने में जुट जाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Meritorious students of UP Board were honored in Bareilly
कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी और शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद अकमल खान ने कहा कि भविष्य में जिन पदों पर भी सेवाएं दें, उससे इतर अच्छे इंसान बनें। अनुशासन में रहे। अपनी छाप बनाने के लिए मुश्किलें आएंगी पर डिगे नहीं। मेधावियों पर देश के विकास की जिम्मेदारी है। संस्मरण साझा करते हुए बोले कि पिछले माह उन्हें अपने स्कूल में ही मुख्य अतिथि बनने का मौका मिला। ये बेहद सम्मानित पल था। जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। यह परिश्रम का परिणाम है। 

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Meritorious students of UP Board were honored in Bareilly
मेधावियों को सम्मानित करते एसपी ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक ने व्यक्तित्व विकास, अच्छे नागरिक बनने, बड़े छोटे से मधुर संबंध बनाने का मंत्र दिया। शेर पढ़ा कि ये जिंदगी हम तुझसे ही नहीं खुद से भी दूर हुए हैं, तब कहीं जाकर इस शहर में मशहूर हुए हैं...। बाधाओं को हटाते हुए आगे बढ़ने और मजबूती से लक्ष्य हासिल कर जीवन को सफल बनाना है। 
 
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Meritorious students of UP Board were honored in Bareilly
डीआईओएस डॉ अजित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि डीआईओएस डॉ अजित कुमार ने कहा कि विद्यार्थी, जिन्होंने परिश्रम से लक्ष्य तय किया है। उसे पाने के लिए आगे भी प्रयास करेंगे। बगैर परिश्रम कोई भी लक्ष्य नहीं मिलता। अभिभावक से अनुरोध किया कि वे बच्चों के करियर को चुनने में सहयोग करें। ताकि असमंजस की स्थिति न रहे। इंटर पास होने के बाद बगैर करियर गाइडेंस के सफल जीवन मुमकिन नहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed