{"_id":"60157621db2bd93ac11b6bd9","slug":"up-fierce-road-accident-on-agra-lucknow-expressway-in-kannauj-car-entered-in-truck-in-fog-three-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे में ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे में ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत
Sat, 30 Jan 2021 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 30 Jan 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात पीछे से ट्रक में घुस गई। घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ। कार सवार चार लोगों में तीन की मौत हो गई। एक का सैफई में इलाज चल रहा है।
कार के उड़े परखच्चे
- फोटो : amar ujala
प्रतापगढ़ निवासी अजीत सिंह चौहान (40) पुत्र राजकुमार सिंह रियल स्टेट में काम करते हैं। इनके साथ अलीगंज (लखनऊ) निवासी मनीष वर्मा (40) पुत्र वीके वर्मा, शिव नगर कालोनी प्रतापगढ़ निवासी पंकज सिंह (30) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह, कंचन (30) पुत्र चंद्र प्रकाश शुक्रवार को दिल्ली गए थे।
भीषण सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
यहां समारोह में शामिल होने के बाद रात में कार से लौट रहे थे। रात लगभग दो बजे नगला विशुना गांव के सामने कार कोहरे की वजह से आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। रफ्तार अधिक होने से कार के परखचे उड़ गए। कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : amar ujala
सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह, गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने घायलों को वाहन का कुछ हिस्सा काटकर बाहर निकाला। यूपीडा की एंबुलेंस से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेज दिया गया।
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
रास्ते में अजीत, पंकज व मनीष की मौत हो गई। कंचन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में मशीन के जरिए क्षतिग्रस्त कार को हटाकर किनारे खड़ा करा दिया गया।