{"_id":"6002873b26dd2728101d3696","slug":"police-also-stunned-by-watching-videos-of-bjp-leader-s-cruelty-to-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेता की बच्चों के साथ दरिंदगी के वीडियो देख पुलिस भी दंग, कभी थप्पड़ मारता तो कभी मुंह दबाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा नेता की बच्चों के साथ दरिंदगी के वीडियो देख पुलिस भी दंग, कभी थप्पड़ मारता तो कभी मुंह दबाता
Sat, 23 Jan 2021 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता की नाबालिगों के साथ दरिंदगी उसके पास से बरामद वीडियो में साफ दिखाई दे रही है। लैपटॉप, हार्ड डिस्क और डीवीआर में अब तक पुलिस ने 10 वीडियो देखे हैं। इनमें कोंच के सात किशोरों के साथ आरोपी रामबिहारी की दरिंदगी देखकर एक बार तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। अब तक देखे गए सभी वीडियो रामबिहारी के मकान में बने उसके दफ्तर के हैं। वहीं रामबिहारी ने अपने सोने के लिए पलंग भी डाल रखा है।
किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोंच के भगत सिंह नगर निवासी रामबिहारी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने उसके कमरे से उसका लैपटॉप, डीवीआर और हार्ड डिस्क भी बरामद की थी। जांच के दौरान अब तक पुलिस ने कुल दस वीडियो देखे हैं। इनमें रामबिहारी इलाके के ही सात अलग-अलग किशोरों का यौन उत्पीड़न करता नजर आ रहा है। दो तीन वीडियो में उन्हीं लड़कों की रिपीट क्लिप मिली हैं।
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कभी थप्पड़ मारता तो कभी मुंह दबा देता
रामबिहारी की दरिंदगी ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। क्लिपिंग करीब 10 से 16 मिनट की है। यौन उत्पीड़न के वक्त कुछ नाबालिग दर्द से चीखते तो रामबिहारी उनका मुंह दबाते हुए भी दिख रहा है। इतना ही नहीं जिन किशोरों ने कभी विरोध किया उन पर थप्पड़ों की बारिश कर उन्हें बिस्तर पर गिराते हुए भी रामबिहारी दिखाई दे रहा है। अधिकांश वीडियो में राम बिहारी बनियान और लुंगी पहने है।

प्लास्टिक की बोतल में रखता था नशीली कोल्ड ड्रिंक
लगभग सभी वीडियो में आरोपी रामबिहारी चंद मिनटों तक किशोरों से पलंग पर लेटे हुए बात करता दिखाई दे रहा है। सामने उसका शिकार कुर्सी पर बैठा नजर आता है। इसके बाद वह एक प्लास्टिक की बोतल से नशीली कोल्ड ड्रिंक का कोई पेय पदार्थ शिकार को देता है। उसे पीने के कुछ मिनट के बाद ही किशोर अर्धबेहोशी की स्थिति में नजर आने लगते हैं।
लगभग सभी वीडियो में आरोपी रामबिहारी चंद मिनटों तक किशोरों से पलंग पर लेटे हुए बात करता दिखाई दे रहा है। सामने उसका शिकार कुर्सी पर बैठा नजर आता है। इसके बाद वह एक प्लास्टिक की बोतल से नशीली कोल्ड ड्रिंक का कोई पेय पदार्थ शिकार को देता है। उसे पीने के कुछ मिनट के बाद ही किशोर अर्धबेहोशी की स्थिति में नजर आने लगते हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने सामने आने से किया इनकार
कोंच पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अभी तक रामबिहारी के साथ किसी महिला का कोई अश्लील वीडियो सामने नहीं आया है। फिर भी दो महिलाओं के नाम पते मिले हैं। उनसे जब महिला सिपाहियों ने पूछताछ की तो उन्होंने रामबिहारी की घिनौनी हरकतों को बयां तो किया लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी का हवाला देते हुए फिलहाल कोई तहरीर देने से साफ इनकार कर दिया है।