फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पशु प्रेम: मजदूर ने पालतू डॉगी के बच्चों की मनाई छठी, 100 लोगों को खिलाई दावत, देखें तस्वीरें

Tue, 29 Dec 2020 10:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Dec 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
example of Animal love in auraiya
मजदूर ने पालतू डॉगी के बच्चों की मनाई छठी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में औरैया जिले के सदर कोतवाली के क्योंटरा गांव में सोमवार को एक मजदूर ने पशु प्रेम की मिसाल पेश की है। उसने अपनी पालतू कुतिया के दो पिल्लों की छठी विधि विधान से की। गांव के लोगों को निमंत्रण दिया।


 
example of Animal love in auraiya
मजदूर ने पालतू डॉगी के बच्चों की मनाई छठी - फोटो : अमर उजाला
पूड़ी सब्जी और कढ़ी चावल खिलाया। क्योंटर गांव निवासी सुभाष मजदूरी करते हैं। इन्होंने एक कुतिया पाल रखी है। उसका नाम रेशमा रखा है। रेशमा ने छह दिन पहले दो पिल्लों को जन्म दिया था।

 
example of Animal love in auraiya
मजदूर ने पालतू डॉगी के बच्चों की मनाई छठी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को छह दिन पूरे होने पर पत्नी रूबी से सलाह मशविरा कर छठी का आयोजन किया। गांव में जाकर निमंत्रण दिया। सबसे पहले कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद गांव के करीब सौ लोगों ने दावत का लुत्फ उठाया। इस दौरान घर में धूमधाम और रौनक रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
example of Animal love in auraiya
मजदूर ने पालतू डॉगी के बच्चों की मनाई छठी - फोटो : अमर उजाला
परिवार की सदस्य है रेशमा
सुभाष और रूबी ने बताया कि रेशमा को करीब पांच साल पहले लाए थे। रेशमा उनके परिवार के सदस्य की तरह हो गई है। कहीं से भी आओ तो दौड़ लगाकर आती है।

 
विज्ञापन
example of Animal love in auraiya
मजदूर ने पालतू डॉगी के बच्चों की मनाई छठी - फोटो : अमर उजाला
दंपति ने बताया कि रेशमा को बच्चे की तरह पाला है। अब उसके बच्चे होने पर हमने भी अपना फर्ज निभाया। ग्रामीण कपिल मिश्रा ने बताया कि ये रेशमा लोग को शुरू से बड़े प्यार से रखते आ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed