सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एग्जिट पोल: यूपी की इन 10 वीआईपी सीटों पर शुरू हुआ भाजपा की जीत-हार का गणित, किसे मिलेगी कौन सी सीट

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 May 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
10 lok sabha seats of uttar Pradesh after exit polls
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी होने के बाद यूपी के सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। जोड़ तोड़ कर हर दल यूपी में अपनी सत्ता चाहता है। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजों ने सभी का स्वाद बिगाड़ दिया है। एग्जिट पोल की माने तो यूपी में भाजपा और महागठबंधन की टक्कर है। कांग्रेस यूपी के चुनावी रण में कहीं भी नजर नहीं आ रही है।

 


                                                   

Trending Videos
10 lok sabha seats of uttar Pradesh after exit polls
मायावती, पीएम मोदी, अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा सीटों को लेकर जीत-हार का गणित शुरू हो गया है। भाजपा को भरोसा है कि उसे इस बार सभी सीटों पर जीत हासिल होगी। पिछली बार कन्नौज को छोड़कर बाकी सभी लोकसभा सीट भाजपा के कब्जे में थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10 lok sabha seats of uttar Pradesh after exit polls
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
भाजपा को इस बार कन्नौज सीट को जीतने में संशय नहीं दिख रहा है। बांदा सीट पर कम अंतर से जीत होने का संशय जरूर है। सभी सीटों पर पड़े वोट के मुताबिक कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को इस बार कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से तीन सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। इसमें बांदा, कन्नौज और फ तेहपुर लोकसभा सीट शामिल हैं।

 
10 lok sabha seats of uttar Pradesh after exit polls
पीएम मोदी अखिलेश यादव सीएम योगी (फाइल फोटो)
बाकी सीटों पर भी गठबंधन ने भाजपा को अच्छी टक्कर दी है जिसमें हमीरपुर, उरई जालौन सीट को शामिल किया गया है। कन्नौज में भाजपा का आकलन है कि पिछली बार यहां से भाजपा सिर्फ पांच हजार वोट से ही चुनाव हारी थी। इस बार उसकी भरपाई के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरी ताकत लगाई है।

 
विज्ञापन
10 lok sabha seats of uttar Pradesh after exit polls
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, अमित शाह, पीएम मोदी (फाइल फोटो)
इसके उलट गठबंधन को कन्नौज के अलावा कई और सीटों पर जीत का पूरा भरोसा है। कांग्रेस महानगर और फतेहपुर में भाजपा से सीधी लड़ाई में मानी जा रही है। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की बाकी सीटों पर तो पिछली लोकसभा से ही भाजपा का कब्जा है। इस बार भी रहेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed