फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, ट्रैक्टर ट्राली पलटी, तीन की मौत, 10 गंभीर

Sun, 16 Apr 2017 12:27 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
3 women dead 10 serious in road accident near kanpur
घाटमपुर में सड़क दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
भगवान के दर पर दर्शन करने गए और जिंदा नहीं लौटे... कानपुर के घाटमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गईं इनमें 10 को गंभीर हालत में हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

  




 

3 women dead 10 serious in road accident near kanpur
घाटमपुर में सड़क दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

कानपुर की साढ़ चौकी के सामने स्थित कुड़नी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं ने ट्राली के नीचे दबकर मौके पर ही दम तौड़ दिया। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। 
 

3 women dead 10 serious in road accident near kanpur
हादसे में घायल हुई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर बाद कुड़नी कसबा स्थित हनुमान मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 12 अन्य घायल हो गईं इनमें 10 घायलों को सीएचसी से हैलट अस्पताल (कानपुर) भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 women dead 10 serious in road accident near kanpur
घाटमपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, टैम्पो में लादकर ले गए लाश - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

थाना बिधनू की पुलिस चौकी कुरियां के करौली गांव निवासी जगपाल सिंह नया ट्रैक्टर खरीदकर लाए हैं। शनिवार को परिवार और मोहल्ले की महिलाओं-बच्चों को ट्रैक्ट-ट्राली पर बैठाकर कसबा कुड़नी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। ट्रैक्टर उनके परिवार की ही युवक छोटेसिंह चलाए था। दोपहर बाद सभी लोग मंदिर से वापस गांव लौट रहे थे।
 

विज्ञापन
3 women dead 10 serious in road accident near kanpur
गंभीर रूप से घायलों को हैलेट किया रेफर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

घायल महिलाओं ने बताया कि चालक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाए था। जैसे ही कसबा साढ़ स्थित पुलिस चौकी के सामने तिराहे पर पहुंचा। तभी ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्राली रोड पर पलट गई। जिससे ट्राली पर सवार महिलाएं और बच्चे उसके नीचे दब गए। इस दौरान मौका पाकर चालक वहां से भाग गया। लोगों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। इधर, साढ़ चौकी पुलिस और लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला। सभी को सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed