{"_id":"60efd2398ebc3ef6260254bf","slug":"after-jaimal-the-bride-refused-to-marry-with-groom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैरंग लौटी बरात: जयमाल के बाद दुल्हन ने किया सात फेरों से इनकार, बोली ‘सुंदर नहीं दूल्हा, नहीं करूंगी शादी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरंग लौटी बरात: जयमाल के बाद दुल्हन ने किया सात फेरों से इनकार, बोली ‘सुंदर नहीं दूल्हा, नहीं करूंगी शादी’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन ने किया शादी से इनकार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हा सुंदर नहीं है, इसलिए शादी नहीं करूंगी, यह कहते हुए दुल्हन ने वरमाला कार्यक्रम के बाद शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां समझौते का प्रयास शाम तक चला, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी युवती की बरात जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर से मंगलवार शाम को आई थी। बरातियों के स्वागत के बाद द्वारचार हुआ। इसके बाद बरातियों ने भोजन किया। वरमाला की रस्म के बाद युवती घर चली गई। इसके बाद उसने दूल्हा सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने युवती के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि वर पक्ष के लोग बेटी के लिए न तो कपड़े लाए और न ही जेवर।
दुल्हन ने किया शादी से इनकार: थाने पहुंचे बराती
- फोटो : amar ujala
इससे वह शादी नहीं करेंगे। इसके बाद अधिकांश बराती रात में ही वापस हो गए। दूल्हे के परिजन व कुछ रिश्तेदार ही रुके। दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई। दूल्हे के पिता की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया।
Trending Videos
कई घंटे थाने में चला समझौता
- फोटो : amar ujala
बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। युवती पक्ष की महिलाएं भी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर थाने पहुंच गईं। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया। थाने में दूल्हे के पिता ने कहा कि बरात से पहले गोद भराई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के बाहर लगी महिलाओं की भीड़
- फोटो : amar ujala
उसमें युवती ने उनके बेटे को देखा था, तभी शादी से इनकार कर देती। कपड़े व जेवर वह लेकर आए हैं। वरमाला के समय ही विवाद शुरू कर दिया गया। इससे वह किसे कपड़े व जेवर दे दें। बुधवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा है।
विज्ञापन
समझौता कराने में जुटी रही पुलिस
- फोटो : amar ujala
सीओ राजवीर सिंह गौर ने जानकारी से इनकार किया, जबकि थाना पुलिस के मुताबिक लड़की को थाने बुलाया गया था। उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।