फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश ने फेल किए सारे फॉर्मूले, सपा में अधिकृत तौर पर मुलायम के पास कोई ओहदा नहीं 

Wed, 18 Oct 2017 10:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh has all failed formulas officially Mulayam has no status
सपा की 55 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले पार्टी में सुलह के लिए मुलायम सिंह द्वारा पेश फॉर्मूला फेल होता दिख रहा है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह चाहते थे कि राष्ट्रीय टीम में शिवपाल को महासचिव के रूप में समायोजित किया जाए। शिवपाल ने अपने तरफ से भी सकारात्मक रुख दिखाया था। उन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले और अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश को बधाई भी दी थी। हालांकि सम्मेलन के बाद दोनों के बीच मुलाकात नहीं होने से माना जा रहा था कि खटास अभी दूर नहीं हुई है।

 
Akhilesh has all failed formulas officially Mulayam has no status
मुलायम का फॉर्मूला फेल
मुलायम के पास सपा में कोई ओहदा
मुलायम सिंह को भले ही सपा का संरक्षक कहा जाता हो लेकिन पार्टी में अधिकृत तौर पर उनके पास कोई ओहदा नहीं है। संरक्षक पद पार्टी के संविधान में नहीं है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा में भी उनके नाम का उल्लेख नहीं है।
 
Akhilesh has all failed formulas officially Mulayam has no status
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जया बच्चन (मुंबई)
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 55 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी लेकिन इसमें शिवपाल यादव को जगह नहीं मिल पाई है। किरनमय नंदा को फिर से उपाध्यक्ष और संजय सेठ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रामगोपाल यादव को प्रोन्नत करके प्रमुख महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। आजम खां, नरेश अग्रवाल, रवि प्रकाश वर्मा, सुरेन्द्र नागर और इंद्रजीत सरोज समेत 10 महासचिव बनाए गए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी समेत 10 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh has all failed formulas officially Mulayam has no status
अखिलेश यादव
अखिलेश ने नए संविधान के अनुसार एक उपाध्यक्ष, एक प्रमुख महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव बनाए हैं। कार्यकारिणी में 25 सदस्य और 6 विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किए हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि अखिलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अपने चाचा शिवपाल को राष्ट्रीय टीम में शामिल करेंगे। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाने की अटकलें थीं लेकिन सभी 10 महासचिवों की नियुक्ति करके अखिलेश ने इस संभावना को समाप्त कर दिया। 
 
विज्ञापन
Akhilesh has all failed formulas officially Mulayam has no status
अखिलेश यादव
​शिवपाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में भी जगह नहीं मिल सकी है। राष्ट्रीय महासचिव के पद पर पूर्व मंत्री आजम खां, राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल (हरदोई), रविप्रकाश वर्मा (लखीमपुर),  सुरेन्द्र नागर (बुलंदशहर), पूर्व मंत्री बलराम यादव (आजमगढ़) सांसद विशंभर प्रसाद निषाद (बांदा), अवधेश प्रसाद (फैजाबाद), बसपा से आए इंद्रजीत सरोज (कौशांबी), रामजीलाल सुमन (आगरा) और रमाशंकर विद्यार्थी राजभर (देवरिया) को नामित किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed