फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगीत सोम पर आज़म खां का पलटवार, कहा- ‘गोश्त के कारखाने चलाने वाले को राय देने का अधिकार नहीं’

Wed, 18 Oct 2017 06:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 06:43 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan counterattack on sangeet som
संगीत सोम और आजम खां
भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल पर दिए बयान पर आज़म खां ने पलटवार किया है। यूपी के पूर्व मंत्री आज़म खां ने कहा के जिन साहब ने कहा है जिनका आप नाम ले रहे है तो उनकी बात का तो मैं जवाब नही दे रहा हूं। क्योंकि गोश्त के कारखाने चलाने वाले को राय देने का अधिकार नही है। इस पर मोदी और योगी जी फैसला करेंगे लेकिन मैं पहले से इस राय का हूँ के गुलामी की उन तमाम निशानियों को मिटा देना चाहिए जिससे कल के शासकों की बू आती हो।

 

Azam Khan counterattack on sangeet som
आजम खां

ज़ाहिर है ये एक सच है के मुगल हिंदुस्तान पर काबिज हुए किन हालात में आये कौन लेकर आया ये बहस अगर होगी तो बहस पर कड़वाहट आ जायेगी और लोग हमारी बात का बुरा मानेंगे इसलिए हम वो बात कहना नही चाहते।

Azam Khan counterattack on sangeet som
आजम खां

आज़म खा ने कहा के मैंने तो पहले ही कहा था कि अकेले ताजमहल ही क्यों पार्लियामेंट भी क्यों नही, राषट्रपति भवन क्यों नहीं, कुतुबमीनार क्यों नही, दिल्ली का लाल किला क्यों नहीं, आगरे का किला क्यों नही ये सब गुलामी की निशानिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Azam Khan counterattack on sangeet som
आजम खां

जाहिर है क्रेटर्स जिन्हें कहते हैं आरएसएस के लोग तो अगर ये क्रेटर्स की निशानियां हैं तो डिमोलिश कर देना चाहिए हम तो बादशाह से अपील करते हैं और छोटे बादशाह से तो हमने कहा है के चलो आप आगे हम आप के साथ चलेंगे पहला फावड़ा आप का होगा दूसरा हमारा होगा हिम्मत तो करें।

विज्ञापन
Azam Khan counterattack on sangeet som
आजम खां

आजम ने कहा कि मैं समझता हूँ ये राजनीतिक नपुंसकता है कहने के बाद क़दम पीछे हटा लेना जो लोग इसे गुलामी की निशानी कह रहे है। उनका पूरे देश पर राज है इस वक़्त क़ब्ज़ा है अगर वो हिम्मत नहीं कर रहे तो इसे राजनैतिक नपुंसकता ही कहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed