{"_id":"5db5fbbf8ebc3e93c633a2de","slug":"akhilesh-yadav-diwali-celebration-in-saifai-with-dimple-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: सैफई पहुंच अखिलेश यादव ने कुछ इस अंदाज में मनाई दिवाली, डिंपल भी बच्चों के साथ आईं नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: सैफई पहुंच अखिलेश यादव ने कुछ इस अंदाज में मनाई दिवाली, डिंपल भी बच्चों के साथ आईं नजर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 28 Oct 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को इशारा दे दिया है। जनता का यदि यही रुख रहता है तो आने वाले दिनों में बदलाव की राजनीति दिखाई देगी।
Trending Videos
बच्चों के साथ दिवाली मनाने सफाई पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष शनिवार को परिवार के साथ अपने गांव सैफई पहुंचे। रविवार सुबह यहां से उन्होंने प्रदेश वासियों को दिवाली की बधाई दी। कहा कि पर्व का आयोजन विशेष उद्देश्य से होता है। ताकि लोग आपस में परस्पर सहयोग, सौहार्द और सद्भाव के साथ जीवन यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा दिवाली मनाने पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ये सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े कर रही हैं। नोटबंदी और उसके बाद जीएसटी के कारण उद्योग धंधे बंद हो गए हैं।
दिवाली मनाने इटावा पहुंचे डिंपल यादव
- फोटो : amar ujala
इस कारण लोग बेरोजगार हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान सैफई स्थित अपने आवास पर सपा प्रमुख ने कन्नौज से आए सपेरों की बीन की धुन पर जमकर समाजवादी गीत सुने।
विज्ञापन
akhilesh
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। तीन घंटे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।