फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

... तस्वीरों में देखें, मालिनी अवस्थी के साथ लोककला के विविध रंग

Mon, 27 Feb 2017 11:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
artist malini awasthi show in kanpur
मालिनी अवस्थी - फोटो : ओपी वाधवानी
लोक गायिका मालिनी अवस्थी के गीत ‘रेलिया बैरन पिया को लिए जाए ..., होली खेले रघुवीरा...’ का जादू कानपुर के दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। मौका था मालिनी अवस्थी की संस्था सोनचिरैया द्वारा रागेंद्र स्वरूप सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम ‘आजादी के लोकरंग’ का।

... तस्वीरों में देखें, मालिनी अवस्थी के साथ लोककला के विविध रंग

artist malini awasthi show in kanpur
मालिनी अवस्थी
विलुप्त हो रही लोक कलाओं के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध कर दिया। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सभी कलाकारों की हौसलाफजाई के लिए एक-एक हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की। कहा कि एक साथ लोक विधाओं के इतने रंग कम ही देखने को मिलते हैं।

... तस्वीरों में देखें, मालिनी अवस्थी के साथ लोककला के विविध रंग

artist malini awasthi show in kanpur
मालिनी अवस्थी
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री गिरिराज किशोर, जिलाधिकारी और पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। पहली प्रस्तुति देशी टंकार की हुई इसमें वाद्य यंत्र नक्कार, ढोलक, नाल, दुक्कड़ बजाकर कलाकारों ने दर्शकों को बांध दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

... तस्वीरों में देखें, मालिनी अवस्थी के साथ लोककला के विविध रंग

artist malini awasthi show in kanpur
मालिनी अवस्थी
रायबरेली से आई कलाकार शीलू राजपूत ने बैसवारा शैली में आल्हा में गदर से लेकर आजादी की बाद तक की गाथा सुनाई। वह आल्हा सम्राट उन्नाव निवासी लल्लू वाजपेई की शिष्या रही हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की लोक नृत्य परंपरा धोबिया की प्रस्तुति गाजीपुर से आई जीवनराम की टीम ने दी।
विज्ञापन

... तस्वीरों में देखें, मालिनी अवस्थी के साथ लोककला के विविध रंग

artist malini awasthi show in kanpur
कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
‘खेत पर किसान सीमा पर सिपहिया, धीरे - धीरे खेवाए अपनी देश की नईया से...’ देश की एकता अखंडता को सहेजकर रखने का संदेश दिया। रमेश पाल की टीम ने पाई डंडा औैर दिवारी नृत्य से जोश, उत्साह, शौर्य का प्रदर्शन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed