{"_id":"6269190f3f1c1a750454610a","slug":"bjp-leader-shweta-singh-gaur-found-hanging-in-her-room-banda-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता श्वेता की मौत का मामला: खूबसूरती के साथ स्वभाव भी बना पहचान, पत्नी को कठपुतली बना सियासत करना चाहता था दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता श्वेता की मौत का मामला: खूबसूरती के साथ स्वभाव भी बना पहचान, पत्नी को कठपुतली बना सियासत करना चाहता था दीपक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Apr 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता श्वेता सिंह की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। इंद्रा नगर स्थित आवास में उन्होंने साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। बता दें कि श्वेता सिंह जिले के जसपुरा क्षेत्र के वार्ड 12 से भाजपा की जिला पंचायत सदस्य थीं।
Trending Videos
पति और बच्चों के साथ श्वेता सिंह गौर
- फोटो : अमर उजाला
दीपक की मंशा थी कि वह पत्नी को केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति में लाएं, शेष राजनीति स्वयं करें, लेकिन श्वेता सिंह गौर ने अपनी राजनीतिक पकड़ कुछ तरह से हासिल की कि वह भाजपा में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी बनीं। साथ ही वह सारे काम स्वयं करना पसंद करतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्वेता सिंह गौर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लोगों से लेकर वह अधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों से बात करना उनके स्वभाव में था। यही सब उनके पति दीपक को नहीं भाता था। श्वेता सिंह गौर की मौत के बाद से उनके पति दीपक सिंह गौर घर से नदारद हैं। उनका फोन भी बंद है।
श्वेता सिंह गौर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वो भी भाजपा नेता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। श्वेता सिंह ने बीती रात व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर लिखा था कि- घायल नागिन, घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए।
विज्ञापन
पति और दो बेटियों के साथ श्वेता सिंह गौर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 35 वर्षीय श्वेता सिंह गौर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं। उन्होंने समाज शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। उनकी तीन बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि उनके और पति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
