फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विपक्ष के पास न चेहरा न चिंतन, हमारे पास पीएम मोदी : प्रद्युम्र, जानिए क्या है ''प्लान 50-50''

Fri, 21 Sep 2018 06:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
bjp said opposition has no face for upcoming lok sabha election
बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में भाजपा के अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रद्युम्र कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्ष 2014 से बड़ी जीत हासिल करने के लिए बूथ प्रबंधन बेहद आवश्यक है। प्रत्येक बूथ पर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाए। इनमें सभी जाति, धर्म, वर्ग और आयु के मतदाता होने चाहिए। विपक्ष के पास न कोई चेहरा है और न चिंतन। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं रिकार्ड जीत में मददगार होंगी।  

 
bjp said opposition has no face for upcoming lok sabha election
बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युमभन, साथ में जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि देश के मतदाताओं का विश्वास आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। विपक्ष नेतृत्वहीन है। विपक्षी दल एकत्र होने के प्रयास में हैं। जनता जानती है कि इनके पास न तो कोई चेहरा है और न ही चिंतन। अपना अस्तित्व बचाने के लिए विपक्षी दल प्रयासरत हैं।
 
bjp said opposition has no face for upcoming lok sabha election
बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हर बूथ पर 50-50 पार्टी कार्यकर्ता तैयार करें। जिला प्रभारी और किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह सिद्धू ने पार्टी की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी 32 मंडलों में 26 से 28 सितंबर तक बैठकों का आयोजन किया जाना है। इसमें मंडलवार समीक्षा होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp said opposition has no face for upcoming lok sabha election
बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युमभन, साथ में जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रभारी ने कहा कि 26 से 28 तक वह खुद जनपद में प्रवास पर रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने की। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्रिहोत्री और कर्मवीर सिंह चौहान ने किया। बैठक में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विद्याराम वर्मा, संतोष सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष संदीप सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामनाथ त्रिपाठी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed