फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब होगी बेटियों के ‘सपनों की उड़ान’, टीवी कलाकार माही विज करेंगी सीधा संवाद

Fri, 21 Sep 2018 04:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 04:28 PM IST
सार

- व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला की ओर से ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम 23 सितंबर को
 

विज्ञापन
amar ujala initiative sapno kii udaan
माही विज
बेटी चाहे कितनी भी बड़ी हो जाए पर मां के लिए वह उसके जिगर का टुकड़ा ही रहती है। बेटी के लिए भी मां से बढ़कर कोई दोस्त नहीं होता। वो अपनी हर परेशानी मां से ही साझा करती है। सही मायने में मां ही उसकी सहेली और हमदम होती है।

ऐसे में मां ही वह इंसान होती है, जिसके पास बेटी पहली बार मासिक धर्म होने पर जाती है और उसे जानकारी देती है। लेकिन, आज भी बहुत सी बच्चियां कपड़े के इस्तेमाल के कारण संक्रमण का शिकार हो जाती हैं। साथ ही महीने के उन मुश्किल दिनों में स्कूल मिस कर देती हैं। मासिक धर्म के कारण आज भी साल के तकरीबन 60 दिन बच्चियां स्कूल नहीं जा पातीं। इन दिनों में उनका विश्वास भी काफी कम हो जाता है। स्कूल मिस करने से उनकी पढ़ाई का नुकसान तो होता ही है, साथ ही कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कानपुर में खास कार्यक्रम ‘सपनों की उड़ान’...
amar ujala initiative sapno kii udaan
माही विज
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यूपी के कानपुर शहर में व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला लेकर आए हैं एक खास कार्यक्रम ‘सपनों की उड़ान’। यह कार्यक्रम 23 सितंबर (रविवार) को कैनाल रोड स्थित जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस वर्कशॉप के लिए शहर की सभी मां-बेटियों को आमंत्रित किया जा रहा है। यहां पर मासिक धर्म (पीरियड्स) से संबंधित बच्चियों की सभी जिज्ञासाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कपड़े के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया जाएगा। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ बच्चियों को बताएंगी कि ऐसी स्थिति का सामना कैसे करें। आयोजन के दौरान सेल्फ डिफेंस के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- टीवी कलाकार माही करेंगी संवाद...
amar ujala initiative sapno kii udaan
माही विज
व्हिस्पर चॉइस अमर उजाला सपनों की उड़ान कार्यक्रम में मशहूर टीवी कलाकार माही विज भी आ रही हैं। वह बच्चियों से इस नाजुक विषय पर सहज होकर संवाद करेंगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- रजिस्ट्रेशन के लिए ये करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala initiative sapno kii udaan
माही विज
रजिस्ट्रेशन के लिए 9266445445 पर मिस्ड कॉल दीजिए या 9711260773 पर अपना और अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed