फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रंगीला' गर्ल उर्मिला मातोंडकर जल्द दिखेंगी टीवी पर, गणेशजी को बताया मार्गदर्शक

Fri, 21 Sep 2018 04:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
Actress Urmila Matondkar in kanpur
उर्मिला मातोंडकर
फिल्म 'रंगीला' से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि उनके ऊपर गणेश जी की कृपा है। पिछले दो दशकों से अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच अलग जगह बनाने वाली उर्मिला अब टीवी की ओर रुख कर रही हैं। जल्द ही वह टीवी रियलिटी शो में नजर आएंगी। 

 
Actress Urmila Matondkar in kanpur
उर्मिला मातोंडकर
कानपुर के नवाबगंज में राजा के दर्शन के लिए मुंबई से आईं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का शहर के गणपति उत्सव ने मन मोह लिया। बोलीं कि यहां का गणपति उत्सव देखकर मुंबई की याद आ गई। उन्होंने भक्तों के संग गणपति बप्पा मोरिया के जोरदार नारे लगाए। दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और उत्सव की बधाइयां दीं। उर्मिला बोली कि वे खुद बप्पा की बहुत बड़ी भक्त हैं। गणेशजी उनके मार्गदर्शक हैं।
 
Actress Urmila Matondkar in kanpur
उर्मिला मातोंडकर
सजावट ने मोहा मन, गाया गाना 
पंडाल की सजावट देखकर उर्मिला बोलीं कि यहां की भव्य सजावट में मुंबई की झलक है। पहले भी शहर आ चुकी हैं लेकिन इतना अच्छा पहली बार लग रहा है। कानपुर की तारीफ करते हुए बोलीं कि कानपुर का खाना काफी पसंद है। उर्मिला की एक झलक पाने के लिए दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोबारा शहर आने के वायदे के साथ उर्मिला ने सभी को अलविदा कहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Urmila Matondkar in kanpur
उर्मिला मातोंडकर
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर लंबे अरसे बाद छोटे पर्दे पर दिखने वाली हैं। उर्मिला करीब 1 दशक के अंतराल के बाद में टीवी पर दिखेंगी। वह काफी लंबे समय से फिल्मों से भी दूर है। उर्मिला ने कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाए हैं। 
विज्ञापन
Actress Urmila Matondkar in kanpur
उर्मिला मातोंडकर
यह शो मुंबई में ही होने वाला है तो जाहिर सी बात हैं कि वह बिल्कुल मराठी अंदाज में नज़र आएंगी। इससे पहले उर्मिला फिल्म ब्लैकमेल के आइटम सॉन्ग बेवफा ब्यूटी में डांस करती नजर आईं थीं। उर्मिला वैसे फिल्मों से लंबे अरसे से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव रहती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed