सब्सक्राइब करें

चरम पर सियासी चालः हाथी से उतरकर शंभू ने थाम ली चाबी, अब और दिलचस्प होगा इटावा में घमासान!

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Mar 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
BSP leader Shambhu Dayal dohre join shivpal yadav's party, lok sabha election 2019
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शंभू दयाल

लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज बसपा नेता शंभू दयाल दोहरे ने शिवपाल सिंह की पार्टी प्रसपा का दामन थाम लिया। बुधवार रात को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव के साथ सेवानिवृत्त इनकम टैक्स कमिश्नर शंभू दयाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हालांकि अभी तक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने इटावा से शंभू दयाल दोहरे के चुनाव लड़ने की अधिकृत घोषणा नहीं की है। लेकिन, माना जा रहा है कि प्रसपा के लोकसभा उम्मीदवार शंभू दयाल ही होंगे। 

Trending Videos
BSP leader Shambhu Dayal dohre join shivpal yadav's party, lok sabha election 2019
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शंभू दयाल
इटावा के पक्का बाग में रहने वाले शंभू दयाल दोहरे इनकम टैक्स कमिश्नर थे। नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद बसपा ने लोकसभा प्रभारी बनाया था। वे तीन साल से पार्टी में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मेहनत कर रहे थे। लेकिन, सपा-बसपा के गठबंधन में इटावा लोकसभा की सुरक्षित सीट सपा के खाते में चली गई। इससे शंभू दयाल को बड़ा झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSP leader Shambhu Dayal dohre join shivpal yadav's party, lok sabha election 2019
शिवपाल यादव
जानकारों की मानें तो शंभू दयाल चुनाव लड़ने के लिये बेकरार थे। इसी के मद्देनजर शंभू दयाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव से मुलाकात की। उसके बाद प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह से मुलाकात हुई। इसके बाद उन्होंने प्रसपा का दामन थाम लिया।  

BSP leader Shambhu Dayal dohre join shivpal yadav's party, lok sabha election 2019
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शंभू दयाल
इटावा लोकसभा सीट सपा के खाते में जाने से बसपा नेता शंभू दयाल दोहरे को बड़ा झटका लगा। सियासी गलियारों की चर्चा पर ध्यान दें तो शंभू दयाल दोहरे ने भाजपा नेताओं के आवास पर डेरा जमाया और टिकट की जुगत में लग गए। लेकिन दाल नहीं गलने पर शंभू दयाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल से मुलाकात कर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
BSP leader Shambhu Dayal dohre join shivpal yadav's party, lok sabha election 2019
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शंभू दयाल
अभी तक प्रसपा की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इटावा लोकसभा सीट से शंभू दयाल दोहरे का टिकट मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed