{"_id":"58b03c8d4f1c1b0853b269d3","slug":"candidate-religious-after-voting-in-up-assembly-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तू ही आखरी सहारा! वोटरों के बाद भगवान शिव को रिझाने पहुंचे प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तू ही आखरी सहारा! वोटरों के बाद भगवान शिव को रिझाने पहुंचे प्रत्याशी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:25 PM IST
सार
मतदान के बाद पहला दिन पूजा-पाठ में गुजारा
वोटों की भागदौड़ में थके प्रत्याशी देर से जागे
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव में ‘इंसान’ को मनाने वाले नेताजी अब धार्मिक हो गए हैं। मतदान के बाद वोटरों को छोड़कर भगवान की ओर ध्यान लगा दिया है। मतदान खत्म होने के अगले ही दिन शुक्रवार को शिवरात्रि थी। हरेक प्रत्याशी ने जमकर पूजा-पाठ की और जीत की मनौती मानी। वोटों के लिए रात-दिन भागदौड़ में थककर चूर हो गए अधिकांश प्रत्याशी देर से जागे। कुछ प्रत्याशियों की दिनचर्या मतदान बाद कुछ इस तरह रही-
महेश्वरी देवी और काली देवी मंदिर जाकर भी पूजा
विवेक कुमार सिंह, प्रकाश द्विवेदी, डा.मधुसूदन कुशवाहा और दलजीत सिंह
बांदा सदर सीट
कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी विवेक कुमार सिंह मतदान खत्म होने के बाद देर रात तक समर्थकों के बीच घिरे रहे। शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे जागे। कुछ देर बाद नहा-धोकर तैयार हुए और बाहर बैठे समर्थकों से चुनावी चर्चा की। रिश्तेदारों, मित्रों और समर्थकों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। 11 बजे बांबेश्वर मंदिर जाकर दर्शन किए। पत्नी भी साथ में थीं। मंदिर से लौटकर समर्थकों से मिलने निकल पडे़।
भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी खुरहंड में अपने आवास में रात दो बजे तक जागे। सुबह 7 बजे उठे और नहा-धोकर घर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रमुख शिव मंदिर में जाकर शिवरात्रि की पूजा की। साथ में पत्नी डीडीसी सरिता द्विवेदी भी थीं। दोपहर 12 बजे समर्थकों और वोटरों से मुलाकात करने निकल पड़े। उनके चुनाव कार्यालय में इक्का-दुक्का लोग बैठे हिसाब-किताब करते रहे।
बसपा प्रत्याशी डा.मधुसूदन कुशवाहा सुबह 9 बजे जागे। समर्थकों के साथ बैठक में गुरुवार की रात 2 बजे सोए थे। नहाकर तैयार हुए और कालीदेवी मंदिर में दर्शन किए। बांबेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ की। वापस आकर घर के मंदिर में मंत्रजाप किया। इसके बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। कार्यालय में हिसाब-किताब चलता रहा।
तिंदवारी सीट
सपा-कांग्रेस प्रत्याशी दलजीत सिंह सुबह 6.30 बजे जागे। घर के बरामदे में समर्थकों और जीत के दावे करने वालों के जमघट के बीच बैठ गए। 10 बजे स्नान कर बेंदा की कालका देवी के दर्शन करने गए। क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात की। शाम को वापस घर आए और कुछ देर बाद शिवरात्रि की पूजा करने बांबेश्वर मंदिर पहुंच गए। महेश्वरी देवी और काली देवी मंदिर जाकर भी माथा टेका। शेष दिन घर पर समर्थकों से मिलने-जुलने में बीता।

इस अनोखे अंदाज में की शिव मंदिर में पूजा
बृजेश प्रजापति,जगदीश प्रजापति और रामकरन सिंह बच्चन।
भाजपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति सुबह 8 बजे जागे। बताया कि रात को 3 बज गए सोते-सोते। कुछ देर समर्थकों के साथ बैठकर चुनावी गपशप की। मतदान प्रतिशत पर भी चर्चा होती रही। 9 बजे नहा-धोकर तैयार हुए और खप्टिहा के कालेश्वर शिव मंदिर में माथा टेका और पूजा की। इसके बाद क्षेत्र में निकल गए।
बसपा प्रत्याशी जगदीश प्रजापति रोजमर्रा की तरह सुबह जागे और नित्यक्रिया की। घर में पूजा-अर्चना के बाद बाहर आए और समर्थकों के बीच बैठ गए। लोहिया पुल के नजदीक आवास में जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा और लल्लू निषाद भी मौजूद थे। शाम को मंदिर दर्शन करने की बात कहते हुए क्षेत्र में भ्रमण पर निकल गए।
लोकदल प्रत्याशी रामकरन सिंह बच्चन अपने बांदा आवास में थे। सुबह 7 बजे जागे और तैयार होकर अपने गांव बेंदा (तिंदवारी) निकल गए। यहां दिनभर समर्थकों से मुलाकात की। प्रमुख मंदिर भी गए माथा टेकने। शिवरात्रि की शुभकामनाएं भी लोगों को देते-लेते रहे।

संकट मोचन मंदिर में की शिवरात्री की पूजा
गयाचरन दिनकर, किरन यादव और चंद्रपाल कुशवाहा।
नरैनी सुरक्षित सीट
बसपा प्रत्याशी व विधान सभा नेता प्रतिपक्ष गयाचरन दिनकर रात को 3 बजे सोए और शुक्रवार को सुबह 6 बजे उठ गए। अपने अतर्रा आवास में बसपा कार्यकर्ताओं से मिलते-जुलते रहे और बधाई देने की होड़ रही। मंदिर जाने की बात पर बोले कि इंसान से बड़ा कोई मंदिर नहीं है। वह भगवान के नहीं इंसानियत के पुजारी हैं। और फिर बसपाइयों से बातचीत करने लगे।
बबेरू सीट
बसपा प्रत्याशी किरन यादव सिविल लाइंस स्थित अपने आवास में सुबह 5 बजे उठ गईं। तैयार होकर संकट मोचन मंदिर गईं। बांबेश्वर मंदिर में शिवरात्रि की पूजा की। व्रत भी रखा। शाम को क्षेत्र में समर्थकों और मतदाताओं का आभार जताने निकलीं। उनके परिजन भी लोगों से मुलाकात कर बधाई देते नजर आए।
भाजपा प्रत्याशी चंद्रपाल कुशवाहा 6 बजे जाग गए। स्नान कर तैयार हो गए और मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। शिवरात्रि पर शिवलिंग में माथा टेक कर जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद बबेरू स्थित आवास में समर्थकों के साथ मतदान की चर्चा में मशगूल हो गए।