फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man dies after consuming poison

Kanpur: जहर खाकर दी जान, मौत से पहले बोले- ये कदम नहीं उठाना चाहिए था, लेकिन अब देर हो गई

Tue, 18 Aug 2026 11:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 18 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Man dies after consuming poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

व्यापार में तंगी के तनाव में रायपुरवा के अफीम कोठी निवासी आनंद कुमार कुशवाहा (50) ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हैलट ले गए। मौत से पहले आनंद ने परिजन से कहा कि गलती हो गई। ये कदम नहीं उठाना चाहिए था, लेकिन अब देर हो गई है। इसके कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बेटे आदित्य के अनुसार आनंद लोहे का व्यापार करते थे। कुछ समय से व्यापार में तंगी के चलते तनाव में थे। घटना के बाद पत्नी और दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रायपुरवा इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम भेज दिया गया। वहीं महाराजपुर के तिलसहरी खुर्द निवासी काजल दिवाकर (19) ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन के अनुसार सोमवार को व्रत होने के कारण उसने घर में रखी दवा खाई थी। रिएक्शन होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed