उत्तर प्रदेश में एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संकल्प और शपथ पर अडिग होकर साधना में विलीन हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके विरोधी इसे भंग करने की भरपूर कोशिश में लगे हैं। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
यहां सीएम योगी के संकल्प की साधना हुई भंग, अब होगी बड़ी कार्रवाई
- छात्रों ने की थी धांधली की शिकायत
- टीम ने पकड़ी कई अनियमितताएं अमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां सीएम योगी के संकल्प की साधना भंग
कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के संकल्प की साधना भंग करने की कोशिश की गई है। प्रदेश में कुछ धांधलेबाजों ने मिलकर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने यहां के शिक्षण संस्थानों में गड़बड़ी करना शुरू कर दिया है।
इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब लोकायुक्त टीम ने कानपुर की राजकीय पॉलिटेक्निक में छापेमारी की। बुधवार को लोकायुक्त चार सदस्यीय टीम के साथ संस्थान पहुंचे। छह घंटे तक वर्कशॉप, कंप्यूटर सेंटर व कार्यालयों में जांच-पड़ताल की गई।
जमीनी हकीकत ने बयां कर दी सारी कहानी
सूत्रों के मुताबिक टीम को संस्थान में कई खामियां मिलीं। मशीनें कागज पर कुछ और दिख रही थीं और हकीकत में कुछ और। यही हालत कंप्यूटर सेंटर की थी। कई कंप्यूटर बंद पड़े थे। कुछ के माउस- कीबोर्ड नहीं थे।
संस्थान की खस्ता हालत देख टीम ने कुछ सालों पूर्व खरीदी गई लाखों की मशीनों व कंप्यूटर से जुड़ी सभी फाइलें जब्त कर लीं। प्रिंसिपल आरके सिंह ने छापेमारी की पुष्टि की। बताया कि टीम ने वर्कशॉप की मशीनों का परीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने की बात से उन्होंने इंकार कर दिया।