फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सख्त हुए CM याेगी अब केवल बूचड़खाने नहीं ये भी करेंगे बंद

Thu, 23 Mar 2017 08:41 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath stop slaughterhouse and these things
याेगी अादित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
यूपी में नए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जोरशोर से कामकाज शुरू कर दिया है। मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी हाे चुका है। इसी के साथ प्रशासन भी हरकत में है। वादे के मुताबिक, बूचड़खाने पर कार्रवाई, एंटी रोमियो दल का गठन, कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने आदि को लेकर योगी खुद पहल कर रहे हैं। योगी ने मंगलवार को संसद में अपने आखिरी भाषण में और सख्ती के इरादे भी जाहिर कर दिए। उन्होंने कहा- यूपी में बहुत सी चीजें बंद होने वाली हैं। हम आपको बताते हैं कि योगी यूपी में क्या-क्या बंद कर सकते हैं?

 

cm yogi adityanath stop slaughterhouse and these things
बूचड़खानें

अवैध बूचड़खाने
अवैध बूचड़खानों पर योगी सरकार ने सबसे पहले चोट की है। रविवार को योगी ने सीएम पद की शपथ ली और सोमवार से ही अवैध बूचड़खाने बंद करने की कार्रवाई होने लगी। कानपुर से लेकर वाराणसी, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद और मेरठ जैसे तमाम शहरों में अवैध बूचड़खानाें पर प्रशासन का डंडा चल गया। 
 

cm yogi adityanath stop slaughterhouse and these things
एंटी राेमियाे स्क्वाॅड

महिलाओं से छेड़खानी 
बीजेपी ने महिला सुरक्षा को अपना चुनावी मुद्दा बनाया था। हर मंच से योगी समेत बीजेपी नेता महिला सुरक्षा की बात करते नजर आए हैं। संकल्प पत्र में बीजेपी ने महिलाओं को छेड़खाने से बचाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाने का वादा किया था। इस वादे पर भी योगी ने काम चालू कर दिया है। मंगलवार को कई जगह कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़खानी करने वाले मनचलों की धरपकड़ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi adityanath stop slaughterhouse and these things
दंगे

दंगों पर रोक
यूपी में दंगे भी बीजेपी का चुनावी मुद्दा रहा। मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर खुद योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मंगलवार को सदन में अपने आखिरी भाषण में भी योगी ने दंगों पर बात रखी। योगी ने सदन को आश्वस्त किया कि बीजेपी के शासनकाल में यूपी दंगा मुक्त प्रदेश बनेगा। योगी ने कहा- पिछले पांच साल में यूपी में 400 से ज्यादा दंगे हुए लेकिन गोरखपुर में एक भी ऐसी घटना नहीं हुई। हम पूरे यूपी को गोरखपुर बनाएंगे।

विज्ञापन
cm yogi adityanath stop slaughterhouse and these things
यूपी पुलिस

फर्जी मुकदमे
यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसे मौके आए जब पीएम मोदी ने थानों को सपा कार्यालय करार दिया। मोदी समेत बीजेपी के तमाम नेताओं ने पुलिस पर सपा नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। साथ ही बेकसूरों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करने के आरोप भी लगे।
 गुंडागर्दी पर लगाम
यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। खासकर सपा सरकार पर कानून-व्यवस्था न संभाल पाने का आरोप लगता है। बीजेपी ने निवर्तमान अखिलेश सरकार पर गुंडागर्दी और अपराध पर लगाम कसने में नाकाम होने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। योगी चुनाव प्रचार के दौरान भी गुंडागर्दी को यूपी से खत्म करने का दावा करते रहे हैं। सीएम पद की शपथ लेने से पहले ही योगी ने डीजीपी के साथ मीटिंग की थी। इस मीटिंग योगी ने शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी प्रकार की हुड़दंग को रोकने के सख्त आदेश दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed