सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता के भतीजे की कुकर्म के बाद हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 Jan 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
2 year old boy killed after raped in Farrukhabad
मासूम के पर‌िजन
यूपी के फर्रुखाबाद में साेमवार दाेपहर कक्षा दाे में पड़ने वाले एक मासूम की कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। मासूम भाजपा के मंडल अध्यक्ष का भतीजा है। द‌िनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहाैल है। सनसनीखेज हत्याकांड की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकार‌ियाें ने मौके पर जांच पड़ताल की। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



 
Trending Videos
2 year old boy killed after raped in Farrukhabad
मासूम की माैत पर ‌ब‌िलखते पर‌िजन

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कनकौली में अरजेंद्र प्रताप सिंह सपरिवार रहते हैं। पड़ोस में बड़े भाई विजय सिंह रहते हैं। रविवार की दोपहर अरजेंद्र का बेटा अंश (6) गांव के ही बच्चों के साथ पास के स्कूल में खेलने गया था। इस दौरान अंश गायब हो गया। शाम तक अंश के घर न पहुंचने पर परिवारी वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात तक पता न चलने पर पिता ने बेटे के अपहरण की आशंका जता थाने में सूचना दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
2 year old boy killed after raped in Farrukhabad
घटनास्थल पर डाॅग स्क्वाड
पुलिस ने अंश के साथ खेल रहे बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने अंश को गांव निवासी दो युवकों के बुला कर ले जाने की बात कही। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर दोनों को छोड़ दिया।  छात्र के पारिवारिक चाचा प्रदीप सिंह कमालगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। सोमवार सुबह अरजेंद्र अपने भतीजे सतेंद्र उर्फ भानू (विजय सिंह का बेटा) व अन्य ग्रामीणों के साथ बेटे की तलाश में जुट गए।


 
2 year old boy killed after raped in Farrukhabad
गांव वाले
इस दौरान सतेंद्र को गांव निवासी रामचरन के खेत की झाड़ियों में अंश का शव दिखाई पड़ा। शव पेट के बल पड़ा था। मुंह पर टेप लगा था और जीभ बाहर निकली थी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह व एएसपी त्रिभुवन सिंह समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फिगरप्रिंट टीम ने भी जांच पड़ताल की। घटनास्थल से बरामद एक अंग्रेजी शराब की अद्धी व देसी शराब का क्वाटर पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया।

 
विज्ञापन
2 year old boy killed after raped in Farrukhabad
मृतक मासूम अंश
थाना प्रभारी ने बताया कि सतेंद्र से पूछताछ की जा रही है। वह बहकी-बहकी बातें कर रहा है। मौके पर अंश का नेकर मिला है। उसकी जीभ बाहर निकली थी। थाना प्रभारी का कहना है कि डॉक्टर योगेंद्र सिंह और डॉक्टर कैलाश के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत मुंह-नाक दबाने से होना बताया गया। इसके साथ ही कुकर्म की भी पुष्टि की गई। डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed