{"_id":"5ae85bf84f1c1be2798b7344","slug":"man-come-in-marriage-found-dead-in-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साले की शादी में मस्ती करने अाया था जीजा फिर माैत से हुअा सामना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले की शादी में मस्ती करने अाया था जीजा फिर माैत से हुअा सामना
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 May 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
Link Copied
यूपी के महाेबा जिले में एक खाैंफनाक मामला सामने अाया है। यहां साले की शादी में मस्ती करने अाया जीजा अचानक डांस करते-करते गायब हाे गया। जब दूसरे दिन जिस हाल में वह मिला उसे देखकर सभी की रूह कांप गई।
Trending Videos
2 of 4
डेमाे पिक
जनपद हमीरपुर के थाना मुस्करा के ग्राम गहरौली निवासी रामकुमार विश्वकर्मा (35) पुत्र देवकीनंदन अपनी पत्नी शिववती के साथ तीन दिन पहले ससुराल थाना श्रीनगर के ग्राम ढुड़इयन आया था। 29 अप्रैल को रामकुमार के साले सुरेंद्र का तिलक था और बारात एक मई को जानी थी। तिलक वाले दिन रामकुमार ने रात को जमकर शराब पी और घर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही लगा। सोमवार रात करीब आठ बजे राजकुमार का शव गांव के बाहर जंगल में फांसी पर झूलता मिला। घटना की सूचना तत्काल थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। जीजा की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रामकुमार ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है।
4 of 4
डेमाे पिक
मंगलवार को साले की धूमधाम से जाने वाली बारात साधारण तरीके से ले जाने की तैयारी की गई। दूल्हे के पिता भागीरथ ने बताया कि दामाद की मौत से सभी को गहरा सदमा लगा है। अब बारात साधारण तरीके से जाएगी। थानाध्यक्ष श्रीनगर का कहना है कि परिजनों ने किसी भी प्रकार के कोई आरोप नही लगाए है और न ही तहरीर दी है। घटना की जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।