{"_id":"5ae86d964f1c1b3a0b8b78f3","slug":"80-year-old-lady-raped-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्सी वर्षीय वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म, बेहोश होने के बाद रुपये और गहने भी ले गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्सी वर्षीय वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म, बेहोश होने के बाद रुपये और गहने भी ले गया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 May 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
Link Copied
यूपी के हमीरपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने अाया है। यहां एक युवक ने अस्सी साल की वृद्घा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी युवक उसकी पायल, लॉकेट व बक्से में रखे पांच हजार रुपये लेकर गायब हो गया।
Trending Videos
2 of 4
डेमाे पिक
हमीरपुर के एक गांव में वृद्धा फसल कटाने के लिए गांव आई है। उसका पुत्र परिवार सहित शहर में रहता है। बुधवार की रात वृद्धा घर में सो रही थी। इस दौरान गांव का ही एक 25 वर्षीय युवक उसके घर में घुसा और वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। वृद्धा के बेहोश होने पर आरोपी उसकी पायल, लॉकेट व पांच हजार रुपये लूटकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
होश में आने पर पीड़िता ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया और परिजनों को सूचना दी। गांव पहुंचे परिजन वृद्धा को लेकर थाने आए, जहां वृद्धा ने पुलिस को दुष्कर्म करने, जेवर और नगदी लूटने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर दरोगा अनुपम यादव जांच के लिए गांव पहुंचे। यादव ने बताया कि पीड़िता का घर गांव किनारे है।
4 of 4
डेमाे पिक
रात की घटना होने के कारण कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम बैठक कर वापस आए एसओ महेंद्र कुुमार वर्मा भी गांव पहुंचे। एसओ ने बताया कि उन्हें मारपीट की घटना की जानकारी थी, पर दुष्कर्म की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद मुकदमा दर्जकर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।