{"_id":"5ae8820e4f1c1b9b098b7803","slug":"newly-bride-hanged-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति से फाेन पर बात करते-करते फांसी पर झूल गई नवविवाहिता, अाठ दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से फाेन पर बात करते-करते फांसी पर झूल गई नवविवाहिता, अाठ दिन पहले हुई थी शादी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 01 May 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फांसी लगाने वाली रागिनी
Link Copied
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां शादी के आठ दिन बाद चौथी पर विदा होकर घर आई नवविवाहिता ने बुधवार रात कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी।
Trending Videos
2 of 4
रागिनी की माैत पर बिलखते परिजन
कमालगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर सराय गांव निवासी किशनपाल सिंह ने आठ दिन पहले पुत्री रागिनी (22) की शादी कंपिल थाना क्षेत्र के नगला मकोले गांव निवासी ब्रजमोहन के पुत्र दिग्विजय सिंह से की थी। बुधवार को पिता व अन्य लोग रागिनी को चौथी पर विदा कराकर घर ले आए थे। बुधवार रात रागिनी कमरे में अकेले लेटी थी और परिवार के अन्य लोग बाहर आंगन में लेटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
रात में रागिनी ने पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह वह कमरे से जब बाहर नहीं आई तो बड़ी बहन साधना उसे बुलाने कमरे में गई। रागिनी को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। सूचना पर एसओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। रागिनी के पिता किशनपाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे बेटी पति से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी पति से विवाद हो गया। इसी कारण पुत्री ने फांसी लगा ली।
4 of 4
डेमाे पिक
पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पुत्री को परेशान करने का आरोप लगाया है। रागिनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि मोबाइल की काल डिटेल निकाल कर जांच की जाएगी। नवविवाहिता का शव देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। आठ दिन पूर्व जिसकी डोली उठकर घर से गई थी। उसकी अर्थी भी उसी घर से उठकर गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।