फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

औरैया कांड: महिला समेत तीन बेटियों का शव देख मायके वालों का गुस्सा फूटा, किया हंगामा

Fri, 02 Oct 2020 07:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 02 Oct 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of mother and three girls found hanging in auraiya up
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के दिबियापुर में सेहुद गांव पहुंचे साधना के मायके वाले इस बात से आक्रोशित दिखे कि उन्हें घटना की जानकारी ससुराल वालों ने नहीं दी। इसको लेकर मायके के कुलदीप के घर पर हंगामा किया।
Dead body of mother and three girls found hanging in auraiya up
मां और तीन बच्चियों का शव फंदे पर लटका मिला - फोटो : अमर उजाला
पड़ोस में रहने वाले ससुर के घर में भी घुसकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल समझाबुझाकर सभी को बाहर निकाला। मृतका साधना के भाई अवध बिहारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी उसकी बहन के ससुराल वालों ने नहीं दी।
 
Dead body of mother and three girls found hanging in auraiya up
मां और तीन बच्चियों का शव फंदे पर लटका मिला - फोटो : अमर उजाला
वह मिस्त्री हैं और दिबियापुर के विकास कुंज में काम कर रहे हैं। वहीं पर गांव वालों से उन्हें घटना के बाबत पता चला तो वह तुरंत गांव पहुंचे। यहां घर का दृश्य देखकर वह बदहवास हो गए। इसके बाद पिता और भाई को जानकारी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of mother and three girls found hanging in auraiya up
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उधर, इस बीच गांव से बड़ी संख्या में मायके पक्ष की महिलाएं एवं पुरुष भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने ससुराल वालों को पकड़े जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन
Dead body of mother and three girls found hanging in auraiya up
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया गया है। अन्य ससुराल वालों को भी पकड़ा जाएगा। इसके बाद ही साधना के मायके वाले शांत हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed