{"_id":"6028bd1e8ebc3ee921060010","slug":"excavation-of-ancient-mound-in-the-greed-of-treasure-overnight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: खजाने के लालच में रातभर प्राचीन टीले की खुदाई, दो सुरंगनुमा गड्ढे बनाए, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खजाने के लालच में रातभर प्राचीन टीले की खुदाई, दो सुरंगनुमा गड्ढे बनाए, तस्वीरें
राघवेन्द्र सिंह यादव, भीतरगांव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
खजाने के लालच में प्राचीन टीले की खुदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में घाटमपुर के भीतरगांव विकास खंड क्षेत्र के गुगुरा गांव में रिंद नदी के ऊपर बने प्राचीन घटवारे बाबा टीले में अज्ञात लोगों ने खजाने के लालच में फावड़े से रातभर खुदाई की।
टीले के अंदर निकली दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खुदाई करने वालों ने दो अलग-अलग गहरे सुरंगनुमा गड्ढे बनाए हैं। शनिवार दोपहर बकरी चरा रहे लड़कों ने टीले के अंदर गहरे गड्ढे देखकर शाम को घर पहुंच ग्रामीणों को जानकारी दी। भीतरगांव पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है।
Trending Videos
गुगुरा गांव में रिंद नदी के तट पर घटवारे बाबा टीला
- फोटो : अमर उजाला
भीतरगांव विकास खंड क्षेत्र के गुगुरा गांव किनारे से रिंद नदी बहती है। नदी के ऊपर तकरीबन आधा किमी लंबा और पचास फीट ऊंचा अति प्राचीन टीला है। इस टीले में बारिश के समय में अक्सर कौड़ी, प्राचीन चित्रण वाले सिक्के, मिट्टी के छोटे बड़े पके उकरे हुए चित्र वाले बर्तन मिलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खजाने के लालच में प्राचीन टीले की खुदाई
- फोटो : अमर उजाला
टीले के चारों ओर ककई ईंट वाली मोटी मोटी दीवारें भी दिखती हैं। इस समय टीला चारों ओर से झाड़ियों से घिरा हुआ है। इसी में ग्रामीण बकरियां चराने जाते हैं।
विज्ञापन
टीले में निकली शिला
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि खोदे गये गड्डों के पास पूजा पाठ भी किया गया था। जिससे अनुमान है कि खजाने के लालच में खुदाई की गई है। भीतरगांव चौकी प्रभारी राजेश बाजपेई ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है।