{"_id":"69ff0d31da18dd32a8023972","slug":"fatehpur-murder-i-wont-go-jail-for-misdeed-but-for-your-murder-llb-student-strangles-girlfriend-with-scarf-2026-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक इश्क: कत्ल के बाद 24KM चलकर प्रेमी पहुंचा थाने, बोला- मैंने उसे मार डाला, पढ़ें राखी हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक इश्क: कत्ल के बाद 24KM चलकर प्रेमी पहुंचा थाने, बोला- मैंने उसे मार डाला, पढ़ें राखी हत्याकांड की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Sat, 09 May 2026 04:04 PM IST
सार
Fatehpur News: फतेहपुर में एलएलबी छात्र ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी मिलने पर अपनी प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने 24 किमी दूर ललौली थाने जाकर आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फतेहपुर जिले में महिला और एलएलबी छात्र के बीच पनपे प्रेम प्रसंग का दो वर्ष के बाद अंत हो गया। हत्यारोपी प्रेमी ने ललौली थाने में पूरी वारदात कबूल दी। यहां उसने बताया कि महिला दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देती थी। इस पर उसने महिला से कहा कि दुष्कर्म में नहीं तेरी हत्या में जेल जाऊंगा और फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया। हत्या के बाद प्रेमी थाने में सहमा और डरा भी दिखा।
वह बहादुर गांव से नौ किलोमीटर दूर गाजीपुर थाना न जाकर 24 किमी चलकर ललौली थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। हत्यारोपी रजपाल उर्फ राजपाल छह मई की शाम प्रेमिका को उसके गांव से लेकर बहादुरपुर गांव पहुंचा था। दोनाें के बीच किसी तरह के विवाद की छह और सात मई को ग्रामीणों ने चर्चा नहीं सुनी। रजपाल सात मई की रात निमंत्रण से लौटा था।
Trending Videos
2 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
महिला ने बोला- दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा देगी
विवाद शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो गया। हत्यारोपी ने ललौली पुलिस को बताया कि उसने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी है। उसे महिला के अन्य युवकों से प्रेम प्रसंग होने का शक था। इसी बात पर विवाद हो रहा था। विवाद दौरान ही महिला ने उसे बोला कि वह दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा देगी। ये धमकी सुनने के बाद उसने आपा खो बैठा। उसने बोला कि वह दुष्कर्म में नहीं तेरी हत्या में जेल में जाना पसंद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
राखी का दुपट्टे से गला घोंट दिया यह बोलकर ही राखी का दुपट्टे से गला घोंट दिया। यह सुनने के बाद ललौली
- फोटो : amar ujala
राखी का दुपट्टे से गला घोंट दिया
यह बोलकर ही राखी का दुपट्टे से गला घोंट दिया। यह सुनने के बाद ललौली पुलिस ने उसे फौरन जीप में बैठाया और साथ लेकर गाजीपुर थाने पहुंची। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी को शक था कि जहां शहर में राखी पूर्व में रहती थी। यहां के रहने वाले एक पड़ोसी युवक से बातचीत करती है। इसके अलावा कैथनपुरवा गांव के सूरत में रहने वाले युवक से बातचीत करती है।
4 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
10 दिन पहले भी राखी को पीटा था
दोनों के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। करीब 10 दिन पहले गांव से राखी बहुआ रजपाल के घर पहुंची थी। बहुआ में राखी को रजपाल ने पीटा था। पीटकर उसे घर से भी भगा दिया था।
विज्ञापन
5 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
दो साल पहले होली में मिले थे दोनों
राखी गांव से चचेरी बहन के घर बहादुरपुर गांव दो साल पहले होली पर गई थी। पैतृक घर में बहुआ से गाजीपुर थाने के बहादुरपुर रजपाल भी होली जलाने पहुंचा था। यहां दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।