कानपुर के जनरलगंज में जगन्नाथ रथयात्रा के दूसरे दिन भी देर रात 10 बजे बवाल हो गया। दो मंडलों के पदाधिकारियों में मारपीट हुई। पत्थर चले और वाद्य यंत्रों से एक दूसरे पर हमला किया गया। इसमें बच्चे, महिलाओं समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक मंडल की महिलाओं से दूसरे मंडल के पदाधिकारियों ने बदसलूकी की।
शनिवार रात जनरलगंज से जगन्नाथ रथयात्रा उठी और नयागंज चौराहे के पास पहुंची। यहां पर श्री ओमर वैश्य बाल गोपाल जी सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पानी और कोल्ड ड्रिंक का स्टॉल लगा था।
UP: कानपुर में जगन्नाथ रथयात्रा में फिर बवाल... मारपीट और पथराव, इस वजह से हुई कहासुनी और बहसबाजी; पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:03 AM IST
सार
कानपुर के जनरलगंज में रथयात्रा के दौरान दो मंडलों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर पत्थर चले। 10 से अधिक लोग घायल हो गए। एक मंडल की महिलाओं ने दूसरे मंडल के पदाधिकारियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
