{"_id":"61214cd6ec671a41b44d6521","slug":"former-up-cm-kalyan-singh-passed-away-kanpur-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे भाजपा के 'कल्याण': कानपुर से था गहरा नाता, पार्टी कार्यालय में ठहरते, रिक्शे से शहर घूमते थे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे भाजपा के 'कल्याण': कानपुर से था गहरा नाता, पार्टी कार्यालय में ठहरते, रिक्शे से शहर घूमते थे, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Aug 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
कल्याण सिंह (1932 - 2021): सतीश महाना के साथ कल्याण सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का कानपुर से भी गहरा नाता रहा। जनसंघ और उसके बाद भाजपा की सियासी जमीन मजबूत करने के लिए उन्होंने शहर की सड़कों पर रिक्शे और स्कूटर से मोहल्लों के चक्कर काटे।
Trending Videos
कल्याण सिंह (1932 - 2021): सतीश महाना के साथ कल्याण सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सांसद सत्यदेव पचौरी ने बताया कि उनकी बेटियों के शादी समारोह में कल्याण सिंह शामिल होने आए थे। बताया कि उन्होंने संगठन और सरकार दोनों को बेहतर तरीके से चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण सिंह (1932 - 2021): सतीश महाना के साथ कल्याण सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गोशाला सोसाइटी के सुरेश गुप्ता ने बताया कि वह कई बार गोशाला देखने कानपुर आए, जिससे उनके स्वागत का मौका मिला। व्यापारियों और यहां के उद्यमियों से भी उनका खास लगाव रहा।
कल्याण सिंह (1932 - 2021): सत्यदेव पचौरी के साथ कल्याण सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कई बार शहर आए थे कल्याण सिंह
जनवरी 1998 में जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे, तब वह खादी ग्रामोद्योग के तत्कालीन मंत्री राजाराम पांडे के साथ यहां खादी ग्रामोद्योग में आयोजित सेमिनार में शामिल हुए थे। 19 अक्तूबर को 2013 को कल्याणपुर के इंदिरानगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने भी आए थे। मुख्यमंत्री बनने से पहले उनका संगठन के कार्य से यहां लगातार आनाजाना बना रहता था।

कल्याण सिंह (1932 - 2021): कानपुर में आयोजित एक बैठक में शामिल हुए थे कल्याण सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन को चरम पर ले जाने वाले नेता थे। उनके समय में अयोध्या का विवादित ढांचा नहीं गिरता तो आज उस जगह पर भव्य मंदिर बनना मुश्किल होता। - सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री
भव्य राम मंदिर के स्वप्न सृजन के प्रारब्ध में शामिल साधु आत्माओं में से एक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से प्रभु राम ने एक अनन्य भक्त खो दिया है। प्रभु उन्हें बैकुंठ धाम में विश्रांति प्रदान करें। - अनूप अवस्थी, भाजपा क्षेत्रीय पदाधिकारी