फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज हर ओर, पंडाल-पंडाल विराजे विघ्नहर्ता

Fri, 14 Sep 2018 05:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Sep 2018 05:47 PM IST
सार

- दस दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आगाज
- 05 हजार पंडालों में विरोजे गजानन
 

विज्ञापन
Ganapati Festival started in Kanpur
भगवान गणेश - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी पर यूपी के कानपुर शहर में भगवान की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का भी श्री गणेश हो गया। पूरे शहर में गणपति बप्पा मोरिया... का उद्घोष होता रहा और गीत बजते रहे। शहर में करीब पांच हजार पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें गजानन विराजमान हैं। शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो चुका है। जिसे देखो वह बप्पा की भक्ति में लीन है। रात को आरती के बाद बप्पा को मोदक का भोग भी चढ़ाया गया। 


 
Ganapati Festival started in Kanpur
भगवान गणेश - फोटो : अमर उजाला
भक्तों को जिस घड़ी का इंतजार था, वह आ गई। अब दस दिनों तक गणपति की जय-जयकार होगी। जगह-जगह पंडाल सजे हैं। नवाबगंज-आजाद नगर व्यापार मंडल की ओर से डीपीएस ग्राउंड नवाबगंज में 14 फीट की गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई है। रात 8:30 बजे आरती शुरू हुई। खचाखच भरे पंडाल में सांस्कृतिक आयोजन देख लोगों ने भी तालियां बजाकर उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने आरती की। संजय उपाध्याय, लल्लन अवस्थी, दीनू उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

 
Ganapati Festival started in Kanpur
भगवान गणेश
सिंधु श्रीगणेश महोत्सव समिति सिंधी कालोनी में गहनों से सुसज्जित गणपति की पंडाल में स्थापना की गई। इसमें इंदौर के कलाकार दीप महाराज एंड पार्टी की ओर से गणेशजी के भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर महेंद्र पमनानी, विश्वनाथ आहूजा, रवि बदलानी, अमित खत्री, घनश्याम छाबड़ा, विजय खत्री, प्रकाश खिलवानी मौजूद रहे। उधर, महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन की ओर से 95वां श्रीं ची (गणेशजी) महोत्सव मनाया। महाराष्ट्र मंडल की वर्षा फडणीस ने आरती की। उधर, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन गुजैनी में गणेशजी की वंदना की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganapati Festival started in Kanpur
गणपति स्थापना पर जयकारे लगाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
मूर्ति की स्थापना केए दुबे पद्मेश ने की। उनके साथ सिद्धार्थ दुबे, सौमित्र दुबे, शैलजा त्रिपाठी मौजूद रहे। श्रीशिव दुर्गा समिति अशोक नगर की ओर से आयोजित गणेशजी की आरती पद्म तिवारी और सुनील शुक्ला ने की। वहीं ब्रह्मनगर में श्रीलंबोदर की आरती देखने की काबिल रही। समिति के धीरू, संजय, अर्पित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सार्वजनिक श्रीणेश महोत्सव समिति नारायण पुरवा की ओर से मेला मैदान लाजपत नगर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। आरती अरविंद सिंह, सुनील कनौजिया ने की। 

 
विज्ञापन
Ganapati Festival started in Kanpur
गणपति स्थापना पर पहुंची विधायक नीलिमा कटियार
मां उजियारी देवी मंदिर में विराजे गणपति

कानपुर के नवाबगंज स्थित मां उजियारी देवी मंदिर में  नवयुवक गणेश मंडल द्वारा गणपति की विशाल मूर्ति स्थापित की गई। स्थापना के दौरान शुभम सविता (कल्लू) राहुल त्रिपाठी, जतिन रावत, सुमित गुप्ता, आशीष गुप्ता, देवांश अवस्थी, मोहन गुप्ता, प्रियांशु, अंकुर गुप्ता, संजय नरेंद्र कुमार, आदि मंडल के सदस्य और विधायक नीलिमा कटियार उपस्थित रहीं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
गणेश मय हुआ माहौल, पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed