{"_id":"5b97bb01867a557eac527b55","slug":"home-minister-rajnath-singh-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री ने भगोड़ों पर दिया बड़ा बयान, कहा-'इन्फोसिस और अलकायदा के युवाओं की सोच में कई समानताएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री ने भगोड़ों पर दिया बड़ा बयान, कहा-'इन्फोसिस और अलकायदा के युवाओं की सोच में कई समानताएं'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 11 Sep 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में देश छोड़कर भाग चुके मेहुल चौकसी के मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। कानपुर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने फ्यूजिवेटिव इकोनॉमिक अपराधी विधेयक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कानून - गठबंधन आर्थिक अपराधी विधेयक बनाया है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हमारी सरकार भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, यह प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले गृहमंत्री छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था के 6वें पायदान पर पहुंच गया है। मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था तीसरे पायदान ऊपर उठी है। वहीं 8.2% जीडीपी के साथ हम विश्व अर्थव्यवस्था में 5वें स्थान की ओर अग्रसर है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इनफोसिस और अलकायदा के युवाओं की सोच में कई समानताएं...
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा कि ज्ञान, कल्याण के लिए हो विनाश के लिए नहीं। इन्फोसिस बनाम अलकायदा लेख का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों में कई समानताएं हैं। इन्फोसिस के पास टेक्निकल पेशेवर की चेन है जबकि अलकायदा के पास भी वैसे ही नौजवान हैं। योग्यता में दोनों एक जैसे हैं। दोनों के पेशेवर अपने उद्देश्य के प्रति संकल्पित हैं, दोनों का ग्लोबल नेटवर्क है लेकिन कई असमानताएं हैं। अलकायदा के यूथ का ज्ञान विनाश के लिए है और इंफोसिस का ज्ञान समाज कल्याण के लिए है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- शांति के लिए जुकरबर्ग को भारत आना पड़ा था...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- शांति के लिए जुकरबर्ग को भारत आना पड़ा था...
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
ज्ञान, शिक्षा, शोध ही पर्याप्त नहीं है संस्कार भी जरूरी है। संस्कार केवल गुरु दे सकता है। फ्रांस क्रांति के प्रोफेसर केन वेल्टेयर ने कहा था इस धरती पर जितना भी ज्ञान विज्ञान है वह गंगा क्षेत्रों से आया है। एप्पल के सीईओ स्टीव जाब्स ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को सलाह दी थी शांति चाहिए तो भारत के नैनीताल स्थित नीम करोली बाबा आश्रम जाइए।