फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार बॉलीवुड एक्टर-मॉडल अर्जुन रामपाल ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

Tue, 11 Sep 2018 07:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
प्रभापुंज मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Sep 2018 07:49 AM IST
सार

- कानपुर के इतिहास पर तो बन सकती है पिक्चर : अर्जुन रामपाल
- पहली बार आए अर्जुन ने कहा इस शहर का मैं मुरीद हो गया
- फिट रहने के लिए युवाओं से की एक्सरसाइज करने की अपील

विज्ञापन
Bollywood actor and Model arjun rampal in kanpur
पहली बार आए अर्जुन ने कहा इस शहर का मैं मुरीद हो गया
बॉलीवुड एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल ने पहली बार चुप्पी तोड़कर बड़ा बयान दे डाला।  हाल ही में अर्जुन का पत्नी मेहर जेसिया से तलाक हुआ है। इसके बाद वह साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ नजर आए थे। कानपुर पहुंचे अर्जुन रामपाल ने कहा कि इस शहर और इसके इतिहास के बारे में काफी कुछ पढ़ा है। पहली बार में ही इस शहर ने मेरे दिल को छू लिया है। इस शहर का अपना एक इतिहास है, इस पर तो पिक्चर भी बन सकती है। वह यहां एक स्पोर्ट्स लाउंज का शुभारंभ करने आए थे। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कमाल का शहर है कानपुर...

 

Bollywood actor and Model arjun rampal in kanpur
अर्जुन रामपाल

अर्जुन ने कहा कमाल का शहर है कानपुर और यहां के लोगों का मिजाज तो बहुत ही अच्छा है। अभी तक जितने भी लोगों से मिला हूं, दिल खुश कर दिया। यहां का खाना भी अर्जुन को बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा कि वैसे तो वे बहुत संतुलित भोजन करते हैं लेकिन स्वाद की वजह से कुछ ज्यादा ही खा गए। अर्जुन को इतिहास से खासा लगाव है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- नास्तिक फिल्म में कर रहा हूं काम...

Bollywood actor and Model arjun rampal in kanpur
अर्जुन रामपाल
अर्जुन ने बताया कि अभी उनकी फिल्म पलटन रिलीज हुई है। इसके अलावा हर्षाली मलहोत्रा के साथ नास्तिक फिल्म में काम कर रहा हूं। फिल्म में मेरा लीड रोल है। मैंने नास्तिक की भूमिका निभाई है। हर्षाली ने भी फिल्म में शानदार एक्टिंग की है। वो बहुत क्यूट बच्ची है। अर्जुन ने बताया कि अब्बास मस्तान के साथ भी एक फिल्म पर बातचीत चल रही है। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं है। इसके अलावा दो और फिल्मों में काम कर रहा हूं। जल्द ही आपको उनके पोस्टर नजर आएंगे।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- यहां के कलाकार इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहे ...
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor and Model arjun rampal in kanpur
अर्जुन रामपाल
कानपुर पर फिल्म बनने के सवाल पर अर्जुन ने कहा शहर के कई कलाकार इंडस्ट्री में हैं। वे काफी अच्छा काम कर रहे हैं। कानपुर का अपना एक इतिहास है। अगर कोई अच्छी कहानी हो जो कानपुर से मेल खाती हो तो इस शहर पर भी फिल्म बन सकती है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-लव लाइफ पर जानिए क्या बोले अर्जुन...
विज्ञापन
Bollywood actor and Model arjun rampal in kanpur
अर्जुन रामपाल
लव लाइफ के बारे में सवाल पूछने पर अर्जुन पहले तो चुप्पी साध गए। फिर कहा कि लोग पता नहीं क्यों किसी की पर्सनल लाइफ में दखल देते हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील ...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed