फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पत्नी की हत्या के आरोपी की हत्या', मोबाइल कॉल खोलेगी माशूक की हत्या का राज

Tue, 11 Sep 2018 07:48 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Sep 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
murder of womans' accused murderer
रोते बिलखते माशूक के परिजन, माशूक (फाइल फोटो)  - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे रविवार रात पत्नी की हत्या के आरोपी की हत्या का राज उसका मोबाइल उजागर कर सकता है। पुलिस ने जल्दबाजी में घर में छूटा मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, कानपुर हैलट में मौत के बाद सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह और सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी ने घटना स्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में मां की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  


 
murder of womans' accused murderer
घटनास्थल पर पड़े खून के पास जांच करती पुलिस, माशूक (फाइल फोटो)   - फोटो : अमर उजाला
कस्बा निवासी अब्दुल वहीद का बेटा मो. माशूक उर्फ मंसूर (30) रविवार की शाम ओवरब्रिज से फतेहपुर की ओर आने वाले हाईवे के किनारे बाग में लहूलुहान मिला था। उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे पीएचसी गोपालगंज ले गई, जहां से कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया था। हैलट अस्पताल में रात 10:15 बजे माशूक की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक गोली लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि माशूक का वर्ष 2012 में सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले में निकाह हुआ था। निकाह के डेढ़ महीने बाद उसने ससुराल में ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। साथ ही सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पड़ोसियों से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। 
murder of womans' accused murderer
घटनास्थल पर पड़े खून के पास जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो महीने पहले माशूक हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर घर आया था। मां नगीना ने बताया कि शाम करीब सात बजे बेटा घर पर था। उसी समय उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और जल्दबाजी में फोन घर पर ही छोड़कर वह बाइक से चला गया था। इसके कुछ देर बाद ही उसके साथ यह घटना होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को माशूक मुंह के बल औंधा पड़ा मिला था। उसके मुंह में कपड़ा लिपटा था। ऐसा लगता है कि पहले किसी ने धोखे से उसका मुंह कपड़े से ढंका होगा और इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। घटना से पहले जिन नंबरों से कॉल आई हैं और गई हैं, उन सभी नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder of womans' accused murderer
रोते बिलखते माशूक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर का कहना है कि माशूक की हत्या हुई है, इसमें कोई कोई शक नहीं है, लेकिन हत्या का कारण पत्नी की हत्या का प्रतिशोध है या फिर कोई और वजह, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। फोन के बुलावे में जाने की उसकी मां ने जानकारी दी है। इसी आधार पर आउटगोइंग और इनकमिंग काल खंगाले जा रहे हैं। कई मोबाइल नंबर ऐसे हैं, जो स्विच आफ बता रहे हैं। ऐसे सभी नंबर सर्विलांस में लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed