फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शक्की पति ने 3 बच्चों से छीन लिया मां का आंचल, पत्नी को दी वो दर्दनाक मौत की रूह कांप जाए

Tue, 11 Sep 2018 07:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Sep 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered his Wife in suspicion of extra marital Affairs
चापड़ से काटकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सजेती थानाक्षेत्र के यमुनातटवर्ती गांव लहुरीमऊ में एक युवक ने अपनी पत्नी की चापड़ से काटकर हत्या कर दी। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन उससे झगड़ा भी करता था। घटना की जानकारी होने पर सीओ शैलेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। गांव निवासी सुरेंद्र कुमार निषाद की शादी करीब 10 वर्ष पहले गांव कुंडा डोल, थाना जसपुरा जनपद बांदा निवासी रामवती के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे अमित (7), शिखा (5) और शिवा (2) हैं। सुरेंद्र कुछ दिन तक सूरत (गुजरात) में रहकर मजदूरी करता रहा। इसके बाद वह अपने गांव लौट आया था। यहां पर वह अपने परिवार के साथ भाइयों से अलग मकान में रह रहा था। गांववालों के मुताबिक, सुरेंद्र शराब का लती है। वह शराब पीकर घर आने के बाद पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। 

 
Husband murdered his Wife in suspicion of extra marital Affairs
चापड़ से काटकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की शाम करीब 4 बजे वह हमीरपुर से शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसके कुछ देर बाद ही उसका पत्नी से विवाद हुआ और उसने घर में रखा चापड़ उठाकर पत्नी रामवती (35) को काट डाला। हत्या करने के बाद वह खून से सना चापड़ लेकर बाहर निकला। यह देख वहां हड़कंप मच गया लेकिन, किसी की हिम्मत सुरेंद्र को पकड़ने को नहीं हुई। जिस वक्त घटना हुई मृतका रामवती की मां भी अपनी बेटी के घर पर ही मौजूद थी। लेकिन, घटना के समय वह रामवती के बच्चों को लेकर पड़ोस के घर में गई थी। बेटी की हत्या की जानकारी होते ही वह रोते-बिलखते घर पहुंची। 
 
Husband murdered his Wife in suspicion of extra marital Affairs
चापड़ से काटकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हत्या की सूचना मिलते ही सजेती एसओ राजेंद्र रावत घटनास्थल पर पहुंचे। जबकि, कुछ देर बाद ही सीओ भी लहुरीमऊ गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। जबकि, कातिल पति सुरेंद्र निषाद की भी तलाश शुरू कर दी। रामवती की हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई बड़ी संख्या में महिलाएं और गांव के लोग उसके दरवाजे के बाहर जमा हे गए। देर शाम एसओ ने बताया कि पत्नी के आरोपी सुरेंद्र निषाद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband murdered his Wife in suspicion of extra marital Affairs
चापड़ से काटकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शक्की मिजाज सुरेंद्र निषाद अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था। जिसके चलते वह आएदिन उसके साथ मारपीट और अमानवीय कृत्य तक करता था। बेटी के साथ दामाद के अत्याचार की कहानी सुनकर रामवती की मां अक्सर बांदा से लहुरीमऊ आती थी।  उसने बताया कि करीब चार साल पहले भी उसके दामाद सुरेंद्र ने बेटी को जान से मारने की कोशिश की थी। बताया कि सुरेंद्र ने पत्नी के गुप्तांग में लोहे की राड डाल दी थी। जिससे वह गंभीर घायल हुई थी और काफी इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ था। सजेती एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बेटी की मौत से गमगीन रामवती की मां फूट-फूटकर रो रही थी। जबकि, घर के एक कोने पर रामवती का दो वर्षीय दुधमुहां बेटा शिवा रो रहा था । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed