{"_id":"6a4602bb1f46c4d4f2083d37","slug":"innocent-child-decapitated-four-others-died-due-to-ruptured-liver-and-lungs-inside-story-of-unnao-accident-2026-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: धड़ से अलग हुई मासूम की गर्दन, बैग में सिर देख निकल गई चीख; उन्नाव हादसे में पांच की मौत की इनसाइड स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धड़ से अलग हुई मासूम की गर्दन, बैग में सिर देख निकल गई चीख; उन्नाव हादसे में पांच की मौत की इनसाइड स्टोरी
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:42 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के बांगरमऊ के देवखरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ जा रहा स्लीपर बस चालक नशे में डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंच गया। इससे बस आगरा जाने वाली लेन पर कार में टक्कर मारकर पलट गई। कार सवार मां-बेटी, नाना-नातिन सहित पांच की मौत हो गई। तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हैं।
विज्ञापन
1 of 15
unnao accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार हुआ हादसा ट्रैफिक नियमों के रौंदे जाने की बानगी है। चालक ने नशे में स्लीपर बस चलाई। गति सीमा की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं। नतीजा रहा कि परिवार बिखर गए। ख्वाब टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मदद मिलने में भी देरी हुई। बहरहाल, शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिवार के लोग खुद को संभाल न सके और फूट-फूटकर रोने लगे।
हादसा इतना दर्दनाक था कि सात साल की अमृता की गर्दन धड़ से अलग हो गई। अन्य चार की मौत सिर में गंभीर चोटों के साथ लिवर और फेफड़े फटने से हुई। हादसे के बाद पुलिस ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला। जब उसे बाहर निकाला यह देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। उसका धड़ और सिर बैग में जैसे-तैसे रखवाकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
2 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम हाउस में जब पिता राजेश ने बेटी का शव दिखाने को कहा कि वह सिर और धड़ अलग-अलग देख वह चीख पड़े। वहीं, देवखरी चौकी प्रभारी तफूज अहमद की तहरीर पर चालक मोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जयप्रकाश सिंह, कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
3 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
कार का शीशा तोड़कर चार को निकाला गया, देरी ने ली जान
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में टक्कर मारने के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने कार के अंदर फंसे लोगों को कार के पीछे का शीशा तोड़कर जैसे-तैसे बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक काफी समय हो चुका था, तभी उसी में फंसे पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
सीएचसी में प्रभारी रहे नदारद
घायलों को देखने एसडीएम बृजमोहन शुक्ला सुबह करीब आठ बजे सीएचसी पहुंचे तो वहां सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश सिंह नदारद मिले। मौके पर मिले फार्मासिस्ट प्रेमकुमार से स्टॉफ की जानकारी ली। पता चला कि डॉक्टर और प्रभारी रात में रुकते ही नहीं, अपने घर चले जाते हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और आपातकालीन स्थिति के लिए स्टॉफ को तैयार रखने के निर्देश दिए। बाद में 8:30 बजे सीएचसी प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
बस यात्रियों को गश्ती वाहन से ले गई यूपीडा टीम
बस के यात्रियों में ऐसे परिवार थे जो ईट-भट्ठा व अन्य काम करने वाले कामगार हैं। हरियाणा में काम कर रहे थे और मानसून के कारण भट्ठे बंद होने पर करीब छह महीने बाद घर लौट रहे थे। हादसे में बस में सवार हुए करीब 45 यात्रियों को हल्की चोटें होने पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने एंबुलेंस में ही मरहम-पट्टी की। इसके बाद उन्हों टोल प्लाजा से दूसरे वाहन में बैठाने के लिए गश्ती वाहन से पहुंचाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।