{"_id":"6a8d53282e3d25f287060b57","slug":"kanpur-lucknow-expressway-road-sinks-days-after-inauguration-up-news-in-hindi-2026-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे: प्रदर्शनी लगा जहां दिखाई थी हाईटेक हाईवे की तस्वीर, वहां धंसी; अंडरपास में भी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे: प्रदर्शनी लगा जहां दिखाई थी हाईटेक हाईवे की तस्वीर, वहां धंसी; अंडरपास में भी दरार
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 25 Aug 2026 03:31 PM IST
सार
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की रोजाना भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। लोकार्पण वाले स्थान पर भी धंस गया है। लखनऊ-कानपुर लेन पर रायबरेली हाईवे अंडरपास में भी दरार आई है। सड़क भी धंस गई है।
लोकार्पण के 13वें दिन से धंस रहा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे रोज कहीं-न-कहीं भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। कहीं सड़क दरक रही है तो कहीं पर सड़क पटरी और किनारे की मिट्टी धंस जाती है। सोमवार को झाऊखेड़ा के पास बने उस रेस्ट एरिया की भी सर्विस रोड धंस गई जहां पर एनएचएआई ने 13 जुलाई को लोकार्पण के समय हाईटेक तकनीक वाले एक्सप्रेसवे की तस्वीरों और वीडियो की प्रदर्शनी लगाई थी।
4200 करोड़ की लागत वाले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हालत खस्ता है। उन्नाव-लखनऊ के बीच 45 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड हिस्से में अब तक 2500 से अधिक पैचवर्क, 170 जगह पर 10 से 50 मीटर तक उखाड़कर सड़क को दोबारा बनाया गया है। वहीं दोनों तरफ 80 से अधिक स्थानों पर सड़क पटरी और किनारे की मिट्टी धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं।
सोमवार को किलोमीटर संख्या 51.3 के सामने लखनऊ-कानपुर लेन पर झाऊखेड़ा गांव के पास बने रेस्ट एरिया की सर्विस रोड में 40 मीटर लंबी दरार आ गई। यह वही स्थान है जहां से 13 जुलाई को लोकार्पण के समय केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा तीनों जिलों के जनप्रतिनिधियों को एनएचएआई ने इस एक्सप्रेसवे को हाईटेक और विदेशी तकनीक से बनाने के दावे किए थे।
वहीं लखनऊ-कानपुर लेन पर ही किमी संख्या 52.5 से 52.6 के बीच बाबाखेड़ा में बने अंडरपास के पुल में गहरी दरार आ गई है, डिवाइडर भी चटकने से एक तरफ झुक गया है और वाहनों के आवागमन के साथ ही दरार और बढ़ रही है।
सड़क दबने से व्हील ट्रैक बने
कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 58 पर आड़ेरुवा गांव के पास सड़क दबने से व्हील ट्रैक बन गए हैं और सड़क की ऊपरी परत उखड़ने से गिट्टी फैल गई है। किमी संख्या 48.9 पर एक्सप्रेसवे की साइड पटरी की मिट्टी करीब पांच मीटर धंस गई। इससे सड़क के भी टूटने का खतरा बढ़ गया है।
कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 53.6 पर बाबा खेड़ा के 30 मीटर सड़क खराब होने से यहां पर ट्रैफिक के एक लेन से डायवर्जन करके मरम्मत कराई जा रही है। कानपुर-लखनऊ पर बेथर टोल गेट की एग्जिट लेन पास सड़क की भारी वाहनों वाली लेन भी धंस गई है और दरार बन गई है। इसके अलावा दर्जनों स्थानों पर खामियां होने से वाहन सवारों का सफर मुश्किल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।