फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder: प्रेमी का दाहिना पंजा कटा…नहीं चला पाया साबड़, पत्नी ने ताबड़तोड़ वार कर ली जान, पढ़ें मामला

Tue, 09 Sep 2025 07:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Sep 2025 07:48 AM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी में अवैध प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और भांजे को जेल भेजा है। जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी भांजे का दाहिना पंजा कटा हुआ था। इसलिए साबड़ से वार करने में पत्नी ने सहयोग किया।

विज्ञापन
Kanpur Murder Lovers right hand was cut off he could not use the weapon wife killed him with multiple blows
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के लालूपुर गांव में हुई शिववीर (45) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। लक्ष्मी ने शव को गलाने के लिए बेटी से 10 पैकेट नमक के मंगवाया था।



इतना ही नहीं अमित का दाहिना पंजा कटा हुआ होने से उसने शिववीर के सिर पर साबड़ से वार करने और शव को ठिकाने लगाने में सहयोग किया था। डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिववीर गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों के एक बेटा और दो बेटियां हैं।

Kanpur Murder Lovers right hand was cut off he could not use the weapon wife killed him with multiple blows
जानकारी देते बच्चे - फोटो : amar ujala

नशे की हालत में चारपाई पर लेट गया
शिववीर के बाहर रहने की वजह से लक्ष्मी का पति के सगे भांजे अमित से प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी शिववीर को हुई तो वह लक्ष्मी से मारपीट करने लगा। लक्ष्मी और अमित ने उसको ठिकाने लगाने की योजना बनाई। शिववीर दो नवंबर 2024 को शराब पीकर घर आया और नशे की हालत में चारपाई पर लेट गया।

Kanpur Murder Lovers right hand was cut off he could not use the weapon wife killed him with multiple blows
इसी जमीन में गाड़ा गया था शव - फोटो : amar ujala

अस्थियों को नहर में डलवा दिया
इस दौरान अमित और लक्ष्मी से साबड़ से शिववीर के सिर पर हमलाकर उसको बेसुध कर दिया। यहां से बगिया में लेकर चले गए। वहां दोनों ने सिर व अन्य जगह हमलाकर शिववीर की हत्या कर दी। दोनो ने शव को अगले दिन गाड़ कर नमक डाल दिया। कुछ दिन बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दी, जिस पर अस्थियों को नहर में डलवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder Lovers right hand was cut off he could not use the weapon wife killed him with multiple blows
आरोपी भ्रांजे को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

मोबाइल लोकेशन से खुला हत्या का राज
लालेपुर गांव में भांजे के साथ मिलकर पत्नी ने 11 महीने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा कर दिया। पति के मोबाइल लोकेशन घर पर मिलने से शक की सुई पत्नी पर ही घूमी। मृतक की मां हत्या किए जाने का आरोप लगा रही थी। ऐसे में पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो सारी करतूत सामने आ गई। मासूम बच्चों के सामने घटना हुई थी पुलिस को बच्चों ने मां की करतूत बताई।

विज्ञापन
Kanpur Murder Lovers right hand was cut off he could not use the weapon wife killed him with multiple blows
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और आरोपी - फोटो : amar ujala

घर से डेढ़ सौ कदम पर खेत में दबाई थी बॉडी
किस तरह पिता को डंडे से मारा और चारपाई से लादकर डेढ़ सौ कदम दूर खेत में गड्ढा खोदकर शव उसमें दबा दिया। सचेंडी के के लालेपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने छह मई 2025 को बेटे शिववीर (45) के लापता होने की तहरीर दी थी। सावित्री के मुताबिक 30 अक्टूबर 2024 को गृह जनपद बांदा गई थी 5 सितंबर को वापस आई तो उन्हें बहु लक्ष्मी ने बताया कि पति नौकरी के सिलसिले में गुजरात चले गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed