{"_id":"69d1e2027fb64aa5f60ed9e9","slug":"kanpur-storm-of-calamity-gusts-of-60-kmh-unleashed-followed-rain-and-hail-four-dead-many-injured-2026-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आफत का तूफान: 60 KM की रफ्तार से चली आंधी, फिर बारिश-ओलावृष्टि का तांडव, चार की मौत और कई घायल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत का तूफान: 60 KM की रफ्तार से चली आंधी, फिर बारिश-ओलावृष्टि का तांडव, चार की मौत और कई घायल, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:46 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में शनिवार शाम 60 किमी प्रति घंटा की आंधी और ओलावृष्टि से चार लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक पेड़ गिर गए। बिजली के 100 खंभे टूटने से शहर में ब्लैक आउट रहा और रेलवे की ओएचई लाइन ट्रिप होने से 22 ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।
कानपुर शहर और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार की शाम आंधी और बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। करीब 60 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी में शहर के अलग-अलग इलाकों में 200 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। आंधी और पेड़ गिरने के कारण हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। छह घायल हैं। कई दोपहिया व चारपहिया वाहन पेड़ों के नीचे दब गए। देर रात तक रुक- रुक कर करीब 30 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
बिजली के छोटे-बड़े 100 से अधिक खंभों के गिरने और तारों के टूटने से शाम करीब पांच बजे शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। मरम्मत के बाद रात दस बजे 70 उपकेंद्रों को दोबारा चालू किया गया। इसके बाद शुरू हुई बारिश के कारण फिर फॉल्टों की झड़ी लग गई। देर रात तक शहर में ब्लैक आउट था। केस्को की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। दिल्ली-हावड़ा रूट, कानपुर झांसी और कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर पेड़ गिरने और ओएचई लाइन के ट्रिप होने से 22 से अधिक ट्रेनें फंस गईं।
Trending Videos
2 of 5
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
हादसों में कई लोग हुए घायल
काकादेव में एक पेड़ चलते ऑटो पर गिर गया। हादसे में चालक सोनू (30) और उसमें सवार जमुना देवी (62) की मौत हो गई। उनकी दो बेटियां भी घायल हैं। वहीं, कल्याणपुर में पेड़ गिरने से चपेट में आए चार राहगीर घायल हो गए। पनकी में तेज आंधी से बचने के लिए भाग रहे युवक को वाहन ने रौंद दिया। पनकी में जलभराव के बीच बाइक फिसलने से गिरे युवक को ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
फसलों को भारी नुकसान
कृषि विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं, चना, अरहर की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है। कानपुर सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी हल्के-मध्यम बादल रहेंगे और स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी हो सकती है।
4 of 5
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
कई इलाकों में देर रात तक भीषण जाम लगा रहा
मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर बाद मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया था। अरब सागर, फारस की खाड़ी, बंगाल की खाड़ी आदि क्षेत्रों से लो प्रेशर जोन में तेजी से नमी आने के कारण शाम को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार लगभग 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। शाम पांच बजे के बाद आधे घंटे तक 21.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। देर रात तक 30 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। जगह-जगह जलभराव और पेड़ गिरने के कारण शहर के कई इलाकों में देर रात तक भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
5 of 5
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
आंधी से होर्डिंग, बैनर फटकर ओएचई लाइन में फंसे, मेट्रो भी रुकी
रेलवे ट्रैक पर आंधी के कारण पेड़ गिर गए। होडिंग, बैनरों फटकर ओएचई लाइन में फंस गए, इस कारण लाइन ट्रिप होने से दिल्ली-हावड़ा रूट, कानपुर झांसी और कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर 22 ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। करीब 35 से 92 मिनट के मरम्मत कार्य के बाद तीनों रूटों को बहाल किया गया। रावतपुर से हैलट के बीच मेट्रो का संचालन भी करीब आधे घंटे ठप रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।