{"_id":"61d3c7f03fadce2dfc5ba6fb","slug":"kanpur-team-formed-to-investigate-death-of-spice-traders-wife-aanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल की मौत की जांच के लिए टीम गठित, बाथरूम में लटकी मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल की मौत की जांच के लिए टीम गठित, बाथरूम में लटकी मिली थी लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:37 AM IST
विज्ञापन
कानपुर मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के केस की जांच एडीसीपी क्राइम करेंगे। विवेचना टीम में एक इंस्पेक्टर व दरोगा भी सह विवेचक की तौर पर शामिल किए गए हैं। अभी तक यह जांच एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह कर रहे थे। केस में तमाम तथ्य उजागर होने और परिजनों का विवेचक पर अविश्वास देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने जांच बदली है। सोमवार को आंचल के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर व डीसीपी क्राइम से मुलाकात भी की। अशोक नगर में 19 नवंबर की रात आंचल का शव घर के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकता मिला था। पुलिस ने सूर्यांश, उसकी मां निशा समेत आठ पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सूर्यांश व निशा जेल में हैं। पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच में आंचल के खुदकुशी करने की पुष्टि हुई थी।
Trending Videos
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो पति के साथ
- फोटो : amar ujala
मगर आंचल के परिजन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले जब परिजनों ने प्रेसवार्ता की थी तब भी केस की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की थी। अब पुलिस कमिश्नर ने विवेचना के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य विवेचक एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर हैं। क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर नीलम पांडेय व फजलगंज के दरोगा क्षत्रजीत सिंह सह विवेचक हैं। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल की निगरानी में पूरे मामले की जांच की जाएगी।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
घटना बताकर सुबूत सौंपे
आंचल के पिता पवन ग्रोवर व अन्य परिजन सोमवार को पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे। केस में अब तक की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। नामजद अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद क्राइम ब्रांच में डीसीपी क्राइम से मिले।
आंचल के पिता पवन ग्रोवर व अन्य परिजन सोमवार को पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे। केस में अब तक की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। नामजद अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद क्राइम ब्रांच में डीसीपी क्राइम से मिले।
विज्ञापन
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पूरी घटना बताकर एक कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी। इसमें आंचल अपने पिता से एक लड़की का नाम लेकर कई तरह के आरोप लगाते सुनाई दे रही है। साथ ही नामजद आरोपी भरत ग्रोवर पर आरोप लगाया कि सबके सामने उसने कहा था कि ये विकेट जरूर गिरेगा।
